BJP नेता बोले- महिलाओं के कपड़ों की वजह होता है रेप, क्योंकि पुरुष हो जाते हैं उत्तेजित

BJP नेता बोले- महिलाओं के कपड़ों की वजह होता है रेप, क्योंकि पुरुष हो जाते हैं उत्तेजित

कर्नाटक में हिजाब का विरोध कर रही भाजपा (BJP) के एक नेता ने एक विवादित बयान देकर पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी है। एक तरफ पार्टी के लोग हिजाब को विरोध कर रहे हैं दूसरी तरफ बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने रेप के लिए महिलाओं के कपड़े को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रियंका गांधी के बिकनी वाले बयान पर बीजेपी विधायक ने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा था कि चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो या जींस हो या हिजाब हो, ये महिला का अधिकार है कि वह तय करें कि उसे क्या पहनना है। भारतीय संविधान से हमें इसकी गारंटी मिली है, महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक कोर्ट ने कहा- पसंद की पोशाक पहनना मौलिक अधिकार, हिजाब भी उसमें से एक

कर्नाटक के बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने प्रियंका गांधी के बयान पर ट्वीट किया, “बिकनी जैसे शब्द का प्रयोग करना निम्न स्तर का बयान है। कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुष उत्तेजित होते हैं। यह सही नहीं है, हमारे देश में महिलाओं के लिए सम्मान है।”

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को बिकिनी और यूनिफॉर्म में फर्क क्यों नहीं पता, वह राहुल गांधी की बहन हैं।

हिजाब को लेकर कर्नाटक में बवाल, हिंसक पथराव, धारा 144 लागू

रेणुकाचार्य होन्नाली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक है और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भी हैं। उल्लेखनीय है कि हिजाब विवाद के बाद हुए हिंसा के चलते कर्नाटक में शुक्रवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी से सहयोग मांगा है।

ये भी पढ़ें: हिजाब पर अब तक किसने क्या कहा? प्रियंका और मलाला भी विवाद में कुदीं

वहीं कांग्रेस के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने भी ट्वीट कर मांग की थी कि कर्नाटक में अगले एक हफ्ते तक सभी प्रभावित संस्थानों को बंद कर देना चाहिए और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहनी चाहिए।

कर्नाटक से कांग्रेस सांसद टी.एन. प्रतापन ने बजट सत्र के दौरान भी इस विषय को संसद में उठाया था। उन्होंने उदाहरण दिया था कि जैसे- हिंदू महिलाओं के लिए मंगलसूत्र, ईसाइयों के लिए क्रॉस और सिखों के लिए पकड़ी है ,वैसे ही मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.