मस्कारा लगाने का गलत तरीका आँखों को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बातों रखें जरूर ख्याल

मस्कारा लगाने का गलत तरीका आँखों को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बातों रखें जरूर ख्याल

आई मेकअप करना हर लड़की पसंद करती हैं। क्योंकि आई मेकअप से चेहरा और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। आई मेकअप की बात हो तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है काजल और मस्कारा। आंखों पर काजल और मस्कारा लगाने से आंखें गलर भी खूबसूरत नजर आती है।

लेकिन मस्कारा लगाते वक्त कई बार ये आंखों में चला जाता है और इससे आपकी आंखों को कई तरह का नुकसान हो सकता है। आंखों के लैंशेज को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि किस तरह से लगाया जाए मस्कारा? लेकिन इससे पहले जानते हैं इसके लगाने से आंखों को होने वाले नुकसान के बारे में।

मस्कारा लगाने का गलत तरीका आँखों को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बातों रखें ख्याल

मस्कारा लगाने के नुकसान

  • लंबे समय से एक ही मस्कारा को करने से आंखों में इंफेक्शन बढ़ सकता है। आंखें हो लाल हो सकती हैं।
  • मस्कारा लगाने से आंखों में एलर्जी भी हो सकती है।
  • अगर मस्कारा लगाने के बाद आपकी आंखों में खुजली हो तो, इसे तुरंत हटा लें।
  • रोजाना आंखों पर मस्कारा लगाने से पलकें झड़ सकती हैं।
मस्कारा लगाने का गलत तरीका आँखों को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बातों रखें ख्याल

कैसे लगाएं मस्कारा

करें पलकों को नॉरिश्ड: अगर आंखों में मस्कारा लगाना हर रोज पसंद करती हैं, तो आप अपने पलकों को नॉरिश्ड करें। पलकों को नॉरिश्ड करने के लिए कैस्टर ऑयल या फिर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके पलकों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनता है, जिससे पलकों को मस्कारा से कोई नुकसान नहीं होगा।

अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल: अगर आप सस्ते ब्रांड का मस्कारा लगाती हैं, तो यह आपके पलकों और आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें कई तरह के हानिकारक प्रोडक्ट्स होते हैं। इसलिए जब भी मस्कारा खरीदें उसमें इस्तेमाल की गई चीजों पर ध्यान दें। साथ ही हमेशा अच्छे ब्रांड का ही मस्कारा इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करें मेकअप रिमूवर: अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं तो इसे रोज पलकों से हटाना न भूलें। मस्कारा को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर या फिर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन लें और उसमें नारियल तेल लगाएं, अब इससे धीरे-धीरे अपने पलकों को पोछें। इससे आपकी आंखों में लगा मस्कारा साफ हो जाएगा। इसके बाद आप अपने पूरे चेहरे को पानी से धो लें। सोते वक्त कोई भी मॉस्चराइजर लगा लें।

नोट: अगर आपको मस्कारा लगाना पसंद है लेकिन इसके लगाने से आपकी आंखों में जलन या फिर किसी तरह का नुकसान होता है, तो आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.