परिवारवालों ने महिला को पेड़ से लटका कर मारा, वीडियो वायरल होने के बाद 4 पर मुकदमा

परिवारवालों ने महिला को पेड़ से लटका कर मारा, वीडियो वायरल होने के बाद 4 पर मुकदमा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को पेड़ के लटकाकर कुछ पीट रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है। 19 साल की आदिवासी लड़की का आरोप ये है कि जब उसका पति छोड़कर मजदूरी करने गुजरात चला गया तो महिला लौटकर अपने मायके चली आई। जहां मायके वालों ने उसे पेड़ से बांधकर लटका गिया दिया और उसकी पिटाई।

अलीराजपुर पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 जून की है। जब प्रदेश की राजधानी भोपाल से 350 किलोमीटर दूर जनजातीय बहुल बड़ी फूल तालाब गांव में हुई। महिला की पिटाई उसके मायके वालों (पिता और रिश्तेदारों) ने की।

पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले शादी के बाद ही लड़की के ससुराल से भाग जाने को लेकर नाराज थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, दी ये दलील

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता के पिता केल भेल और उसके तीन रिश्तेदार भुवन भेल, करम भेल और दिनेश भेल लड़की को पेड़ से लटका कर डंडे से पीट रहे हैं और कह रहे हैं- “और भागेगी। रोना बंद कर।”

अलीराजपुर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 294, 323, 355, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

अलीराजपुर के एसपी विजय भगवानी ने बताया, “लड़की को मेडिकल चेकअप के बाद उसकी माँ के पास ले जाया गया है। महिला और शिशु कल्याण विभाग के अधिकारियों से उसकी देखभाल करने को भी कहा गया है।”

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 72 घंटों में 5 बच्चियों के साथ रेप, दरिंदी की सारी हदें पार

अलीराजपुर में जोबट के एसडीएम ने बताया कि जनजातीय रीति-रिवाज के हिसाब से परिवार वालों ने लड़की की शादी के ऐवज में 3 लाख रुपये लिए थे। शादी तीन महीने पहले हुई थी। लेकिन लड़की अक्सर अपने ससुराल से भाग आती थी। जिससे परिवारवाले नाराज रहते थे।

जब लड़की इस बार भागकर मायके पहुंची, तो परिवारवाल वाले नाराज हो गए और जनजातीय रिवाजों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्होंने लड़की की 28 जून को पिटाई की।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.