जब स्कूल में अपनी दोस्त सोनम कपूर के चक्कर में पीट गए अर्जुन कपूर

जब स्कूल में अपनी दोस्त सोनम कपूर के चक्कर में पीट गए अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर एक-दूसरे कजन हैं। दोनों की एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बचपन में दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। हर बच्चे की तरह उसके स्कूल टाईम के मजेदार किस्से हैं। एक बार की बात है जब सोनम की वजह से अर्जुन पीट गए थे।

जब स्कूल में अपनी दोस्त सोनम कपूर के चक्कर में पीट गए अर्जुन कपूर

दरअसल, एक रेडियो टॉक शो के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया था जिसमें सोनम की वजह से उनकी पिटाई हुई थी। उन्होंने बताया कि वैसे वह मारपीट करने वाले इंसान नहीं हैं लेकिन सोनम की वजह से एक लड़के से उनका झगड़ा हुआ था। अर्जुन ने उस लड़के को गाली दी और उसके बाद पता चला कि वह लड़का बॉक्सिंग टीम का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें: सर्जरी के बाद देखो अनुराग कश्यप का क्या हो गया है हाल, बेटी ने शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने बताया कि वो और सोनम कपूर बचपन में साथ पढ़े हैं। दोनों को ही बास्केटबॉल खेलना पसंद था। उन्होंने स्कूल के दिनों के बारे में बताया, “सोनम और मैं एक ही स्कूल में थे। मैं तब मोटा था। मुझे बास्केबॉल खेलना पसंद था और सोनम को भी। एक दिन वही पुराना, घिसापिटा सीन हुआ, जहां सीनियर्स आते हैं, सोनम से बॉल छीनकर बोलते हैं कि अब उनके खेलने का वक्त है।”

उन्होंने आगे बताया, “सोनम रोते हुए मेरे पास आई और बोली, उस लड़के ने मेरे साथ बतदमीजी की। मैंने पूछा, किस लड़के ने? मैं हिंसक इंसान नहीं हूं, न बचपन में था न अब हूं। लेकिन मुझे गुस्सा आ जाता है। मुझे गुस्सा आ गया और मैं गया। वह लड़का आया और मैंने उसे गाली दे दी। उसने मेरी ओर देखा। वह गालियां सुनता रहा और बस मेरी ओर देखता रहा। उसने अपना हाथ उठाया और मुक्का जड़ दिया। मैं काली आंख लेकर घर पहुंचा। सोनम मुझे सॉरी बोलने में लगी, मुझे याद है कि वह लड़का नैशनल लेवल बॉक्सिंग टीम का हिस्सा था। वह बॉक्सर था।”

जब स्कूल में अपनी दोस्त सोनम कपूर के चक्कर में अर्जुन कपूर पीट गए

अर्जुन ने फिर बताया, “मैंने गलत लड़के से पंगा ले लिया था सोनम के चक्कर में। मैं स्कूल से सस्पेंड हो गया क्योंकि मैंने गाली दी थी। इसके बाद मैंने सोनम को बोला कि स्कूल में अपना ध्यान खुद रखना क्योंकि मैं बहुत बदनाम हो चुका हूं। मैं ये नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें: हॉट लुक्स में नजर आईं शनाया कपूर, ट्रांसपेरेंट ड्रेस ने लूटा फैन्स का दिल

फैंस ने हाल ही में अर्जुन कपूर को ‘सरदार का पोता’ में देखा गया था जिसमें नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, रकुल प्रीत सिंह और सोनी राजदान ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘भूत पुलिस’ में भी वह जल्द नजर आने वाले हैं। जबकि सोनम कपूर काफी समय से पर्दे से दूर हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.