पेट को साफ और स्वस्थ रखना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

पेट को साफ और स्वस्थ रखना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

खुद को स्वस्थ रखना हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। क्योंकि जब तक हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक हम दूसरों को भी स्वस्थ नहीं रख सकते। और स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले पेट का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। और पेट तभी स्वस्थ रहेगा जब आंत की सफाई होगी। और जब आंत साफ रहेगा, तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। तो कुल मिलाकर हमें स्वस्थ रहने के लिए आंत को स्वस्थ रखना होगा।

भला कौन व्यक्ति होगा जो ये चाहता होगा कि वो बीमार रहे। हर किसी की यही इच्छा रहती है कि वो स्वस्थ रहे। इसके लिए सभी तरह के प्रयास जो कुछ बन पाता है वो करते हैं लेकिन लाख प्रयास के बावजूद पेट में दर्द, गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं होती रहती हैं। और इसका कारण है आंत की अच्छे से सफाई का न होना।

आंत की अच्छे से सफाई नहीं होगी तो पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ती रहेगी। इसलिए इसके लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस अपने लाइफ स्टाइल में कुछ चीज़ों को जोड़ना है।

ये भी पढ़ें: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 8 नियम

आइए आज हम जानते हैं आंत साफ करने के कुछ घरेलू उपाय-

पेट को साफ और स्वस्थ रखना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

फाइबर युक्त आहार (Fiber Rich Diet)

आप चाहते हैं कि आपके आंत स्वस्थ रहे तो हाई फाइबरयुक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करें। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपका पाचनतंत्र दुरुस्त रहेगा। हरी सब्जियों और साबुत अनाज में फाइबर प्रचुर रूप से होता है। हरी-साग सब्जियों में फाइबर भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी अधिक होता है। जोकि आपके आंत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे पेट, आंत के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ती है और बाल भी घने और चमकदार होते हैं।

दही खाएं (Eat Curd)

आंत को स्वस्थ और साफ रखने के लिए रोजाना दोपहर के खाने एक कटोरी दही को शामिल करें। दही उच्च प्रोबायोटिक आहार है, जो कब्ज और मल त्यागने में परेशानी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। दही के अलावा किशमिश, मुनक्का, खट्टी गोभी इत्यादि प्रोबायोटिक आहार हैं। तो अगर दही पसंद न हो तो इन्हें नियमित रूप से खाएं।

ईसबगोल (Plantago Ovata)

ईसबगोल एक बेहतरीन जड़ी बूटी है। यह आंत को बिना कोई नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह से साफ करता है। ईसबगोल का सेवन करने से कोलन कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव किया जा सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है। इसलिए खाना खाने के बाद रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में ईसबगोल मिलाकर सेवन करें।

पेट को साफ और स्वस्थ रखना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

ये भी पढ़ें: ओस्टियोआर्थराइटिस है तो इस्तेमाल करें ये 6 घरेलू नुस्खे, दर्द-जकड़न से मिलेगी राहत

गुनगुना पानी (Lukewarm Water)

पेट को साफ रखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है गुनगुना पानी। गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पिएं। गुननुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म का दर बेहतर होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर का विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है। नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से पेट हमेशा साफ रहेगा।

अजवाइन और जीरा (Celery and Cumin)

अजवाइन पेट के आंत को साफ रखने में मदद करता है। अजवाइन पानी या फिर अजवाइन को हल्का भून लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें। हल्के गुनगुने पानी के साथ पी लें। इसके अलावा जीरा का पानी या फिर अजवाइन का पानी में हींग डालकर पीने से पेट अच्छी तरह से साफ रहता है। इसके अलावा किचन पुदीना, सूखा आलूबुखारा, सौंफ का बीज इत्यादि के सेवन से भी आंत साफ रहेगा।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.