रेप और धोखाधड़ी के आरोपी वसीम रिजवी ने छोड़ा इस्लाम, हुए हिंदू धर्म में शामिल

रेप और धोखाधड़ी के आरोपी वसीम रिजवी ने छोड़ा इस्लाम, हुए हिंदू धर्म में शामिल

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म में शामिल हो गए हैं। आज सोमवार को गाजियाबाद में डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती के सामने उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया। अब उनका नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी होगा।

वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। पहले ही रिजवी ने एलान किया था कि वे सोमवार को इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म में शामिल होंगे।

वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन के बाद कहा, ”धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन-सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, और किसी धर्म में नहीं है। इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते। हर जुमे की नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में हमको कोई मुसलमान कहे, इससे हमको खुद शर्म आती है।”

ये भी पढ़ें: BJP सांसद ने लाया संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ हटवाने का बिल

रिजवी के हिंदू धर्म में शामिल होने के मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने ऐलान किया था कि वह इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने जा रहे हैं।

रेप और धोखाधड़ी के आरोपी वसीम रिजवी ने छोड़ा इस्लाम, हुए हिंदू धर्म में शामिल

उन्होंने कहा था कि डासना की देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती उन्हें सनातन धर्म में शामिल करवाएंगे। पिछले दिनों वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत सार्वजनिक की थी। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए और उनके शरीर को जलाया जाए।

ये भी पढ़ें: नागालैंड हिंसा पर राहुल, ओवैसी और ममता ने सरकार को घेरा, कहा- पीड़ितों को मिले न्याय

वसीम रिजवी ने ये भी कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें। उल्लेखनीय है कि इसी साल जून महीने में रिजवी पर दुष्कर्म का आरोप लगे थे। ये आरोप उनपर उनके ड्राइवर की पत्नी ने लगाया था। इस संबंध में महिला ने लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी थी। यही नहीं महिला ने अपने बयान में रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने और ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाया था।

हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब वसीम रिजवी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे थे। प्रयागराज और कानपुर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की कथित अवैध तौर पर बिक्री, खरीद और हस्तांतरण के मामले में उन पर केस दर्ज हो चुकी है। फिलफाल, जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले रखी है। इसके अलावा उन पर हत्या के मामले भी दर्ज है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.