दोपहर 1 बजे तक 35% वोटिंग, शामली में सबसे अधिक और नोएडा में सबसे कम मतदान

दोपहर 1 बजे तक 35% वोटिंग, शामली में सबसे अधिक और नोएडा में सबसे कम मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।

पहले चरण में कुल 22783739 वोटर हैं, जिनमें 12331251 पुरुष और 10451053 महिला वोटर्स हैं। साल 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान जारी, जानें अब तक कहां कितने पड़े वोट

ये भी पढ़ें: हिजाब पर अब तक किसने क्या कहा? प्रियंका और मलाला भी विवाद में कुदीं

मेरठ में नूरनगर में बूथ-134, 135, 136 पर EVM मशीन खराब होने के लिए कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज मवाना बूथ नंबर 174 की ईवीएम मशीन खराब थी, जिसे बदलना पड़ा। इसके अलावा, बुलंदशहर में एक बूथ पर ढाई घंटे तक EVM खराब होने के चलते वोटिंग बाधित रही।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटों में 7.93% मतदान हुए। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान जारी, जानें अब तक कहां कितने पड़े वोट

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन की संसद में उठा गुजरात दंगों का मुद्दा, मारे गए 3 ब्रिटिश नागरिकों के अवशेष वापस मांगे

बागपत विधानसभा के खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बूथ नंबर 245 पर दूसरी बार मशीन खराब हो गई, जिसके बाद से गुस्साई महिलाएं वहीं जमीन पर बैठ गईं और अपना विरोध जताया। दूसरी तरफ, सपा ने कुछ बुथ पर अपने वोटरों को डराने धमकाने का आरोप लगाया है।

प्रथम चरण में 1 बजे तक आगरा में 37.02%, अलीगढ़ में 32.06%, बागपत में 38.03%, बुलंदशहर में 37.05%, गौतम बुद्ध नगर में 28.66%, गाजियाबाद में 31.84%, हापुड़ में 40.12%, मथुरा में 35.92%, मेरठ में 34.37%, मुजफ्फरनगर में 35.55% और शामली में 41.13% वोट पड़े। वहीं, सबसे कम नोएडा में 23% वोटिंग हुई।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.