महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

असम से कांग्रेस का बड़ा चेहरा सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीती रात पार्टी की अंतरिम सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस की पूर्व सदस्य भी जोड़ लिया है।

साथ ही सुष्मिता देव ने अपने आने में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के आगे भी पूर्व शब्द जोड़ा है। उन्होंने लिखा है, “लोकसभा की पूर्व सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष।”

सुष्मिता देव सिंह का आखिरी ट्वीट एक रिट्वीट है, जिसे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया है। ये ट्वीट दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

सुष्मिता ने सोनिया गांधी को भेजे गए अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि वे जनसेवा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपने संक्षिप्त पत्र में लिखा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया।

उन्होंने लिखा है, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने तीन दशक लंबे जुड़ाव को संजोती हूं…आपने मुझे जो मार्गदर्शन और अवसर दिए, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता देव दिवंगत कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थीं। वह कांग्रेस पार्टी की उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका ट्विटर अकाउंट कंपनी ने लॉक कर दिया था।

इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता ने पहले पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा था। वर्तमान में वह अखिल भारतीय महिला की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके पिता मोहन देव एक बंगाली कांग्रेस के बड़े नेता थे। सुष्मिता देव सिंह को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था। हालांकि, उनका इस्तीफा एक्सेप्ट किया गया है या नहीं, और उन्होंने किन कारणों से दिया है; ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

सुष्मिता देव सिंह पर कांग्रेस पार्टी की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सुष्मिता का कांग्रेस छोड़कर जाना असम में पार्टी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि असम विधानसभा चुनावों के दौरान भी टिकट बंटवारे को लेकर सुष्मिता देव सिंह की नाराजगी सामने आई थी।

लेकिन, उसके बाद सुष्मिता देव सिंह कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाए बेहद सक्रिय रहीं और विरोध प्रदर्शनों में महिला कांग्रेस की अगुवाई करती रहीं हैं। ऐसे में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देना बेहद चौंकाने वाला है।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.