कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज दोपहर में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी जॉइन कर लिया। उन्होंने ममता के भतीजे और पार्टी नेताओं अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता ली।

असम से कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहीं सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से रविवार को इस्तीफा दिया था। उन्होंने बीती रात पार्टी की अंतरिम सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस की पूर्व सदस्य भी जोड़ा था।

ये भी पढ़ें: महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

साथ ही सुष्मिता देव ने अपने आने में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के आगे भी पूर्व शब्द जोड़ा। उन्होंने लिखा है, “लोकसभा की पूर्व सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष।”

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता देव दिवंगत कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थीं। वह कांग्रेस पार्टी की उन नेताओं में शामिल थीं, जिनका ट्विटर अकाउंट कंपनी ने लॉक कर दिया था।

इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता ने पहले पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा था। वर्तमान में वो अखिल भारतीय महिला की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके पिता मोहन देव एक बंगाली कांग्रेस के बड़े नेता थे। सुष्मिता देव सिंह को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था।

दरअसल, टीएमसी सुष्मिता देव की मदद से अन्य राज्यों में अपने विस्तार की योजना बना रही है, जिसमें सबसे पहले उसकी नजर असम और त्रिपुरा पर है। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव की असम में अच्छी पकड़ थी। वह राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। माना जा रहा है कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्हें टीएमसी में शामिल करवाया गया है।

[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.