सोनम कपूर का आज है 36वां जन्मदिन, पिता ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें

सोनम कपूर का आज है 36वां जन्मदिन, पिता ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम एक्टिंग के के अलावा अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। तो वहीं सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक खास अंदाज में सोनम को विश किया है।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम के लिए बहुत ही स्पेशल मैसेज लिखा है। साथ ही उन्होंने सोनम की बचपन की कई फोटोज भी शेयर की है। अनिल कपूर ने अपने पोस्ट के जरिए सोनम की सक्सेस लाइफ और हमेशा स्वस्थ्य रहने की कामना की है।

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार आमिर खान और विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बीच होगा 13 जून को चेस का महामुकाबला

उन्होंने लिखा, ”हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं जो आपको होना चाहिए, बिना गिरे हुए दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।”

उन्होंने आगे लिखा, ”आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते… जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूँ और तुम्हारी याद आती है।”

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच 13 सालों तक बातचीत क्यों बंद रही?

सोनम कपूर का आज है 36वां जन्मदिन, पिता ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें

अनिल कपूर के पोस्ट करने के बाद सोनम ने लिखा, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं डैडी, आपको बहुत मिस कर रही हूं।” इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। अनिल के पोस्ट पर दामाद आनंद आहूजा और पत्नी सुनीता कपूर ने भी कॉमेंट किया है। अनिल के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर सोनम को बधाई दे रहे हैं।

अनिल कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सोनम बहुत क्यूट लग रही हैं। सोनम अपने पिता की गोद में बैठी हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह रेड ड्रेस पहने हुए अपनी मां सुनीता की गोद में नजर आ रही हैं। और तीसरी फोटो में प्यारी और लिटिल सोनम को अपने दोस्तों और परिवार के संग केक काटते हुए देख रही हैं।

सोनम कपूर का आज है 36वां जन्मदिन, पिता ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत पर बेरोजगारी की मार, नहीं भर पाईं आधा टैक्स, बोलीं- कठिन समय है

बात करे सोनम के करियर की तो सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सोनम के ऑपोजिट रणबीर कपूर थे। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2009 में उन्होंने डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पॉलीटिकल ड्रामा ‘दिल्ली-6’ में काम किया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन थे उनके साथ। उसके बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ 2010 में आई। इस फिल्म से सोनम को बॉलीवुड में पहचान मिली।

फिर 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ और 2014 में ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म से उनकी अलग ही पहचान बनी। दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाने लगी। इसके बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’, ‘आयशा’, ‘थैंक यू’, ‘प्लेयर्स’, ‘बेवकूफियां’, ‘डॉली की डोली’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘नीरजा भनोट’ जैसी फिल्में की। सोनम ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। आनंद लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.