सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

लंबे समय तक उठा-पटक के बाद आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए। सिद्धू के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। जिन लोगों को अलाकमान ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है उसमें संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पवन गोयल और सुखविंदर डैनी का नाम शामिल है।

के.सी. वेणुगोपाल की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है जिसमें लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला लिया है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सिद्धू के सामने कई तरह की चुनौतियां होंगी, जिसका उन्हें सामना करना होगा।

साथ ही ये बात भी साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे पर प्रदेश कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथों होगी। जैसा कि मालूम है कि अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था और उसमें खुलकर नाराजगी जाहिर की थी।

सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

अमरिंदर सिंह ने पत्र में लिखा था कि ऐसा करने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। इससे पहले दिन में पजाब इकाई में संभावित फेरबदल से पहले 10 कांग्रेस विधायकों ने सीएम अमरिंदर सिंह के पक्ष में बयान देकर एक संयुक्‍त बयान जारी किया था।

लेकिन इस घटनाक्रम में सबसे अहम बात ये है कि अब तक कांग्रेस से जब भी कोई मुख्यमंत्री या अध्यक्ष बनाया जाता है तो प्रदेश कार्यकारिणी सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखती है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक बुला रही है और अध्यक्ष का ऐलान हो गया।

पंजाब कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने सोमवार को बैठक बुलाई थी जिसमें आलाकमान के फैसले पर मंजूरी की बात पर फैसला लेना था पर लेकिन इससे पहले दिल्ली से सिद्धू के नाम का ऐलान हो गया।

सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पिछले कई दिनों से खुलकर बयानबाजी कर रहे थे और समर्थकों की लामबंदी जारी थी। इस बीच पंजाब प्रभारी हरीश रावत के संकेत के बाद सिद्धू के अध्यक्ष बनने की चर्चाएं तेज हो गई थी और दोनों गुटों में खुलकर सामने आ गए थे।

लेकिन, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान कर चर्चाओं पर जरूर विराम लगा दिया लेकिन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी में गुटबाजी बढ़ने की संभावनाएं जरूर बढ़ गई हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.