अपने फ्रेंड आर्यन के जमानत पर शनाया कपूर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, शेयर की बचपन की तस्वीर

अपने फ्रेंड आर्यन के जमानत पर शनाया कपूर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, शेयर की बचपन की तस्वीर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। आज तीसरे दिन भी कोर्ट में जमकर बहस हुई जिसके बाद आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कोर्ट ने जमानत दे दिया। बेल मिलने के बाद आर्यन के फैंन्स और दोस्त काफी उत्साहित हैं।

आज कई लोगों ने आर्यन खान की जमानत मिलने पर सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त किया है। लेकिन संजय खान की बेटी शनाया कपूर का अंदाज सबसे अलग था। शनाया कपूर ने आर्यन खान के साथ अपनी बचपन की यह तस्वीर साझा की। उन्होंने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। साथ में दो दिल का इमोजी भी बनाया।

अपने फ्रेंड आर्यन के जमानत पर शनाया कपूर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, शेयर की बचपन की तस्वीर

जैसा कि मालूम है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद चंकी पांडे की बेटी को भी NCB ने पूछताछ के लिए तलब किया था। NBC का कहना है उन्हें दोनों से जुड़ा कुछ चैट मिला है जिसमें गांजा संबंधित बातचीत हुई है। अनन्या पांडे से कई दिनों तक पूछताछ चली है।

ये भी पढ़ें: आर्यन खान को बॉम्बे हाई से मिली जमानत, दो अन्य को भी बेल

NCB ने 21 अक्टूबर को अन्यया के घर पर छापा मारा और पूछताछ के लिए बुलाया था। आगे चलकर एक नया नाम शनाया कपूर का भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के बवाले से खबर आई थी कि NCB की नजर अब शनाया कपूर पर हैं।

तब बताया गया था कि क्रूज रेव पार्टी मामले में NCB एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की कजन शनाया को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। NCB जल्‍द ही पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

अपने फ्रेंड आर्यन के जमानत पर शनाया कपूर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, शेयर की बचपन की तस्वीर

आपको बता दें कि आर्यन, अन्नया और शनया बेहद करीबी दोस्त हैं। इन सभी का बचपन एक साथ बीता है। शनाया को लेकर बॉलीवुड डेब्यू की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शनाया जल्द फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होगी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है। डेब्यू करने के पहले शनाया धर्मा प्रोडक्शन के बैनर में बनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। इसमें उनकी बहन जान्हवी कपूर गुंजन की भूमिका में नजर आई थीं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.