बैकफुट पर आई योगी सरकार, राहुल-प्रियंका को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

बैकफुट पर आई योगी सरकार, राहुल-प्रियंका को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

लखीमपुर खीरी कांड पर उठे राजनीतिक बवंडर के बाद अब योगी सरकार बैकफुट पर आ गई। विपक्ष के आक्रामक रूप को देखते हुए योगी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य तीन लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है।

योगी सरकार ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। जैसा कि मालूम है कि राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वे वहां से लखीमपुर खीरी जाएंगे। कल उन्होंने एलान किया था कि वे किसी भी हाल में लखीमपुर जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे। लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी।

इसके बाद राहुल गांधी ने आज बुधवार सुबह दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार और मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पीएम लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर जाने से पहले राहुल गांधी बोले- हमें मार दो, गाड़ दो पर जाएंगे

बैकफुट पर आई योगी सरकार, राहुल-प्रियंका को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी को लखीमपुर खीरी आने की परमिशन मिल गई है। यूपी के गृह विभाग से परमिशन के बाद 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी जाएगा।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह भी पांच लोगों के साथ लखीमपुर जाने की इजाजत मिली है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर कहा था, “यह किसानों का मुद्दा है। प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की हुई इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें मार दिया जाए, गाड़ दिया जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता…हमारी ट्रेनिंग ऐसी हुई है। यह किसानों का मुद्दा है। मैं लखनऊ जाकर जमीनी हकीकत पता करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: दलित नेता सावित्री बाई फुले बोलीं, पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की, थप्पड़ मारा, बाल खींचा

उन्होंने आगे कहा, “सरकार किसानों की ताकत नहीं समझ पा रही है। पूरे देश के किसानों पर योजनागत तरीके से हमला हो रहा रहा, पहले भूमि अधिग्रहण बिल वापस किया गया और फिर तीन काले कानून लाए गए। यूपी में किसानों को मारा जा रहा है। इस सरकार में जो रेप करते हैं, किसानों को मारते हैं वे जेल से बाहर रहते हैं और जो कुछ नहीं करते उन्हें जेल में डाला जा रहा है।”

वायनाड के सांसद ने कहा कि देश के संवैधानिक ढांचे पर संघ-बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, “हिन्दुस्तान के सभी संस्थानों को कंट्रोल कर लिया गया है। यहां पर जो लोकतंत्र हुआ था, आज हिन्दुस्तान में तानाशाही है। राजनेता, यूपी में नहीं जा सकते हैं। कल से हमें कहा जा रहा है कि आप यूपी नहीं जा सकते। छत्तीसगढ़ के सीएम (भूपेश बघेल) जाते हैं तो उन्हें रोक लिया जाता है। वजह बताई जाती है कि धारा 144 लागू है।”

उन्होंने आगे कहा, “किसानों को जीप से कुचला जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, इस घटना (लखीमपुर खीरी) में एक केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे का नाम सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं गए। यह किसानों पर सुनियोजित हमला है।”


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.