स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजें जितना खाना जरूरी है। उतना ही समय पर खाना भी जरूरी है। अगर आप हेल्दी चीजें खाते हैं, लेकिन समय पर नहीं, तो उसका फायदा शरीर को पूरा नहीं मिलता है। और अगर समय पर खाते हैं लेकिन अनहेल्दी चीज खाते हैं तो वो भी शरीर के लिए सही नहीं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने नाश्ता, स्नैक्स आदि खाने का एक रूटीन सेट कर लें।
कब और क्या खाना चाहिए और कितना खाना है ये भी तय कर लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप मोटापे का तो शिकार होंगे ही, इसके अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा जैसी कई बीमारियों के घेरे में भी आ सकते हैं। इसलिए दिनभर में अपने खानपान की एक रूटीन तैयार करें। ताकि आपका शरीर खाने के पोषक तत्वों का सही इस्तेमाल कर पाए और स्वस्थ रहें।
दिन की शुरुआत
सबसे जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठें। उठने के बाद आप एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं और फिर फ्रेश होकर अपने दिन की शुरुआत करें।इसके बाद एक्सरसाइज, वर्कआउट, योग या फिर ध्यान आदि जो भी आपको करना पसंद हो लगभग आधा घण्टा जरूर करें। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज रहेग और आप दिनभर अच्छी मात्रा में कैलोरीज खर्च कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: ईयर वैक्स निकालना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? ये बातें जान लें तो बेहतर
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट आपके सोकर उठने के तीन घंटे के अंदर जरूर कर लें। क्योंकि रात के खाने और दिन के नाश्ते के बीच लगभग 12-13 घंटे का अंतर रखना सही माना जाता है। इससे ज्यादा समय तक खुद को भूखा रखने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आपने रात का खाना 10 बजे कहना खाया है, तो अगली सुबह 9 बजे तक नाश्ता कर लें। सबसे जरूरी बात ये है कि आपका सुबह का नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए और थोड़ा हैवी होना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें सुबह-सुबह ऑयली फूड्स या मैदा आदि न खाएं। आप सुबह के नाश्ते में दलिया, ओट्स, फल, अंडे, इडली, उपमा, स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, दूध आदि का सेवन करें।
दोपहर का स्नैक्स
चूंकि नाश्ता सुबह 9 बजे आप कर रहे हैं इसलिए कुछ घन्टों के बाद हल्की-फुल्की भूख लगने लगती है। इसके लिए आप लाइट स्नैक्स ले सकते हैं, जैसे- सेब, ग्रीन टी, फ्रूट सैलेड, छाछ, लस्सी वगैरह।

दोपहर का खाना
दोपहर का खाना एक बजे या फिर डेढ़ बजे तक कर लेना चाहिए। दोपहर में कम तेल-मसालों वाला खाना चाहिए। दोपहर में चावल, रोटी, दाल, सब्जी खाएं। दाल और सब्जी की मात्रा ज्यादा हो। अगर आप मांसाहारी हैं तो वो खाएं। चाहे आप शाकाहारी भोजन करें या फिर मांसाहारी सलाद जरूर खाएं।
ये भी पढ़ें: पीरियड्स दर्द से निजात पाने के लिए घर पर करें बस ये एक काम
शाम का स्नैक्स
आमतौर पर सभी शाम को कुछ न कुछ खाते हैं शाम के स्नैक्स में आप रोस्टेड नट्स, मुरमुरे, स्प्राउट्स, कोई फल, रोस्टेड मखाना, सीड्स, ग्रीन टी आदि लें। स्नैक्स में फ्राईड और ऑयली चीज लोग खाते हैं। कभी-कभी खा सकते हैं लेकिन ज्यादातर फ्राईड और ऑयली चीजों के सेवन करने से बचें।

रात का खाना
रात का खाना 9 बजे तक कर लें। कहते हैं सोने से कम से कम 3 घंटे पहले रात में खाना कहा लेना चाहिए। रात में दूध जरूर पिएं। अगर आप दूध नहीं पीते हैं, तो आप अपनी भूख के हिसाब से खाना खाएं। हां रात के खाने में कोशिश करें कि हैवी चीजें न हों, जिन्हें पचने में बहुत ज्यादा समय लगे। और अगर रात में दूध पीकर सोते हैं, तो खाना बिल्कुल हल्का खाएं। ध्यान रखें दूध हमेशा सोने से 1 घंटे पहले पिएं।
तो कुछ इस तरह आपको पूरे दिन के खानपान में एक निश्चित अंतराल रखना चाहिए। ऐसा करने से खाना पचाने में मदद मिलेगी। साथ ही शरीर को खाने से मिली कैलोरीज को इस्तेमाल करने का सही मौका मिलेगा। इन सब के अलावा ये याद रखें कि सुबह से रात तक आपको हर दिन लगभग 9-10 ग्लास (2.5 से 3 लीटर) पानी जरूर पीना है। अगर इस तरह का रूटीन आप अपनाएंगे तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply