प्रियंका गांधी की गाड़ी आपस में टक्कराईं, नवरीत सिंह के परिजनों से जा रही थीं मिलने

प्रियंका गांधी की गाड़ी आपस में टक्कराईं, नवरीत सिंह के परिजनों से जा रही थीं मिलने

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले के साथ आज गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश में हापुड़ रोड़ पर उनके काफीले में मौजूद चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। लेकिन हादसे में किसी के चोट लगने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके बाद पीछे चल रही कारों के साथ उसकी टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: जींद महापंचायत में क्या लिया गया फैसला, मंच से क्या बोले राकेश टिकैत?

ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही थीं। नवरीत सिंह का आज अंतिम अरदास कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेने और उनके परिजनों को सांत्वना देने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी प्रियंका के काफिले में मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी है। एनएच-24 के रास्ते प्रियंका गांधी रामपुर जा रही हैं।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, हमें पता चला है कि एक किसान नवनीत जी जो कनाडा से आए थे और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। 26 जनवरी को पुलिस द्वारा उन्हें गोली मार दी गई और ट्रैक्टर रैली के दौरान उनकी जान चली गई। प्रियंका गांधी जी आज रामपुर में नवनीत के घर आ रही हैं और उनके परिवार वालों से मुलाकात करेंगी।”

ये भी पढ़ें: राहुल ने पूछा, ‘M’ नाम के लोग तानाशाह क्यों होते हैं? BJP बोली- एम से मोहनदास भी थे

खबरों के मुताबिक, पूर्व सांसद एवं रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी नवजीत के घर आ रहे हैं। जयंत भी बिलासपुर में मृतक नवरीत की आत्मा की शांति के लिए आयोजित अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। बुधवार की देर रात वह कार से रामपुर पहुंच गए हैं और निरीक्षण भवन में ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रामगोविंद भी सुबह बिलासपुर में मृतक किसान के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताओं के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.