प्रियंका गांधी का एक और बड़ा एलान, सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी

प्रियंका गांधी का एक और बड़ा एलान, सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद अब एक और बड़ा दांव खेला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक पास युवतियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी ने लिखा, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।” अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा- “लड़की हूं, लड़ सकती हूं।”

ये भी पढ़ें: आगरा जाते वक्त रास्ते में घायल महिला की मरहम-पट्टी करती नजर आईं प्रियंका गांधी

युवा आधी आबादी को लुभाने के लिए करीब तीन दशक से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस ने ये बड़ा दांव खेलकर विपक्षी पार्टियों को सकते में डाल दिया है। जैसा कि मालूम है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए मंगलवार को 40 फीसदी टिकट महिलाओं को टिकट देने का एलान किया था।

साथ ही उन्होंने महिला समाजसेवी, अध्यापिका, महिला पत्रकारों और अन्य सेवाओं से जुड़ीं महिलाओं को राजनीति में आने का आह्वान भी किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि जो भी इच्छुक वे आगे आएं और आवेदन करें हम उन्हें टिकट देंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा यूपी में शोषित महिलाओं को लेकर यह फैसला पार्टी ने लिया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस का नारा है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’

प्रियंका गांधी का एक और बड़ा एलान, सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का मास्टरस्ट्रोक, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40% टिकट, जानें पूरी घोषणा

प्रियंका का ये फैसले विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने यूपी की करीब साढ़े तीन करोड़ महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। एक बार फिर उन्होंने स्मार्टफोन और स्कूटी से उस यंग वीमेन वोट को साधने की कोशिश की है जो 2022 में वोट करने जाएगी।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.