धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो

धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर हमलावर हैं। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके।

प्रियंका गांधी ने इसको लेकर लखनऊ में सोमवार को धरना दिया। आज उन्होंने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर धरना दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मौन व्रत रखा। जहां उनके साथ पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: किंग खान के एड पर BYJU’S ने लगाई रोक, तो एक्टर्स बोले- SRK फैंस को कम मत आंको

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें। प्रियंका ने पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मौन रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भी कांग्रेस की ओर के धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंबेडकर चौक पर भी धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, सांसद छाया वर्मा सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: आर्यन का सरनेम ‘खान’ नहीं होता तो NIA पीछे नहीं लगी होती: महबूबा मुफ्ती

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, आशीष मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। आशीष लखीमपुर के तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी हैं। उन पर 302, 304 ए 147, 148, 149, 279, 120 बी जैसे धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.