प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया रिहा, अब राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगी

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया रिहा, अब राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रिहा कर दिया है। खबरों के मुताबिक, रिहाई के बाद वो राहुल गांधी के साथ सीतापुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगी।

दूसरी तरफ खबर आ रही है कि राहुल गांधी भी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से दोनों सीतापुर से लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। जैसा कि मालूम हैं कि राजनीतिक बवंडर के बाद अब योगी सरकार बैकफुट पर आ गई।

ये भी पढ़ें: दलित नेता सावित्री बाई फुले बोलीं, पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की, थप्पड़ मारा, बाल खींचा

विपक्ष दलों के आक्रामकता को देखते हुए योगी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य तीन लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। साथ में दूसरे दलों को भी पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिल गई है।

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया रिहा, अब राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगी

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते वक्त बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। उनको रखने के लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस को अस्‍थाई जेल बनाया गया था। प्रियंका गांधी के अलावा हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: बैकफुट पर आई योगी सरकार, राहुल-प्रियंका को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत

मंगलवार को मीडिया को प्रियंका गांधी ने बताया था कि महिला होने के बावजूद उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके साथ गए साथियों के साथ हाथापाई की कोशिश हुई। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी को जीप में धकेल कर ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने आरोप से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.