लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से किया मुलाकात

लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से किया मुलाकात

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के मौन धरने पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लेकिन एफआईआर प्रियंका गांधी पर दर्ज नहीं हुआ है बल्कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनपर धारा-144 के उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, महामारी एक्ट में एफआईआर की गई है।

दरअसल, प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ आई थी। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रियंका और कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना दिया था। प्रियंका करीब दो घंटे तक धरने पर बैठी थीं। लेकिन पुलिस का कहना है कि यहां सिर्फ 10 मिनट के कार्यक्रम की इजाजत ली गई थी।

प्रियंका जब लखनऊ पहुंची तो उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर लोगों का हुजूम लग गया। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यूपी में फैले कथित जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन धरना भी दिया।

ये भी पढ़ें: जामिया के छात्र रहे और पुलित्जर सम्मानित पत्रकार दानिश सिद्दीकी की काबुल में मौत

जैसा कि मालूम है यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रियंका तीन दिन लखनऊ में रुकेंगी। और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। वहीं आज प्रियंका लखीमपुर दौरे पर हैं। वहां वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुई महिला रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की। उनका दर्द जाना।

लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से किया मुलाकात

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा, “उनको दिख रहा है कि अत्याचार हो रहा है, उनको दिख रहा है कि महिलओं से अभद्रता हुई है, उनको दिख रहा है कि चुनावों में धांधली हुई है। ऐसे स्थानों के चुनाव रद्द कर पुन: चुनाव कराए जाने चाहिए। कहा कि हम लोकतंत्र के लिए,न्याय के लिए, महिलाओं से अभद्रता के खिलाफ लड़ रहे हैं। बीजेपी सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।”

ये भी पढ़ें: 100 किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस, 5 को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी। उस वक्त प्रियंका गांधी उनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं प्रस्तावक अनीता यादव जी से पसगवां लखीमपुर में मुलाकात की। दल के हिसाब से नहीं दर्द के हिसाब से रिश्ता निभाने वाली नेता का नाम प्रियंका गांधी है।”


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.