प्रियंका गांधी ने लगाई दलित बस्ती में झाड़ू, योगी बोले- वह इसी लायक छोड़ा हैं

प्रियंका गांधी ने लगाई दलित बस्ती में झाड़ू, योगी बोले- वह इसी लायक छोड़ा हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती पहुंचीं। उन्होंने लवकुश नगर पहुंच कर वहां स्थित मौजूद बाल्मिकी मंदिर में झाड़ू लगाई।

साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने एक टेलिवीजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जनता ने झाड़ू देने लायक ही बना दिया है। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, “लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है।”

दरअसल, जब एक एंकर ने पूछा कि सीतापुर में हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी ने खुद ही झाड़ू लगाया। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हीन भावना वाले लहजे में कहा कि वो उसी लायक हैं औऱ जनता ने उन्हें झाड़ू देने लायक ही बना दिया है।

ये भी पढ़ें: आर्यन खान, अरबाज खान और मुनमुन धामेचा की जमानत याचिका खारिज

लवकुश नगर में पहुंची प्रियंका ने योगी के बातों जवाब देते हुए कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं अपने घर में और सफाई कर्मी झाड़ू लगाती हैं। फिर उन्होंने पास खड़ी एक महिला से कहा कि देखिए ये भाषा। यह आप लोगों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इस देश में करोड़ों महिलाएं, भाई-बहन झाड़ू लगाने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने बयान देकर हमारे दलित भाई बहनों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर मजाक उड़ाया और बीजेपी की दलित विरोधी सोच दिखाई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदिरा नगर वाल्मीकि बस्ती के शिव मंदिर में झाड़ू देने के बाद कहा, “मैं तुच्छ मानसिकता रखने वालों को बताने और सिखाने आई हूं कि सब काम स्वाभिमान से किए जाते हैं।”

प्रियंका गांधी ने लगाई दलित बस्ती में झाड़ू, योगी बोले- वह इसी लायक छोड़ा हैं

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को किसानों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद प्रियंका लखनऊ आयीं और पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के लिए यहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं। लेकिन उन्हें सीतापुर में 4 अक्टूबर को तड़के करीब साढ़े 4 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

तब प्रियंका को वहां पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया जहां उन्होंने कमरे में खुद झाड़ू लगाया था। बाद में प्रियंका का झाड़ू लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रियंका के झाड़ू लगाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका मजाक उड़ाया था।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.