हिरासत में लेने पहुंची पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी रोके गए

हिरासत में लेने पहुंची पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी रोके गए

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 8 लोगों के मारे जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है। वहीं गाजियाबाद पुलिस ने एनएच-24 और एनएच 9 को बंद कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को दूसरा रूट लेने को कहा है। इससे पहले हिंसा में मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह हरगांव सीमा के पास यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सोमवार को यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। यह भी ट्वीट में आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के बेटे मोनू मिश्रा ने किसान को गोली मारी और दूसरों को रौंदा: SKM

हिरासत में लेने पहुंची पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी रोके गए

हिरासत में लेने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेहद नाराज लहजे में कहती हैं, “देखो अगर इस पुलिस गाड़ी में मुझे बिठाया गया तो मेरा अपहरण करोगे, मुझे कानून की पूरी समझ है।”

तभी प्रियंका के साथ आया कांग्रेस नेता ने कहता है, “आप हमें गिरफ्तार करिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमें गिरफ्तार करो, हम खुशी से जाएंगे। लेकिन ये जो जबरदस्ती कर रहे हो, धक्का-मुक्की कर रहे हो। इसमें मारपीट, अपहरण का प्रयास और उत्पीड़न का मामला बनेगा।”

ये भी पढ़ें: खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ लखीमपुर खीरी मामला, BJP कार्यकर्ताओं समेत 8 की मौत

इसके बाद प्रियंका कहती हैं- “मैं सब कुछ समझती हूं। छूकर देखो मुझे, जाके अपने अफसरों और मंत्रियों से वारंट लेकर आओ। ऑर्डर लाओ, महिलाओं को आगे मत करो। तुम्हारे प्रदेश में कानून नहीं होगा, लेकिन देश में कानून है। तुम्हारा कोई हक नहीं है।”

प्रियंका गांधी के अलावा, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री को भी लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा इसके बाद है कि बीजेपी सरकार में जितना ज़ुल्म हो रहा है उतना अंग्रेज़ों के राज में भी नहीं हुआ होगा।

इसके बाद, अखिलेश यादव अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के लिए कई मांगें की। यूपी के सभी जिलों में उनके धरने पर बैठने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठना शुरू कर दिया है। हालांकि, कुछ देर बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया।

हिरासत में लेने पहुंची पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी रोके गए

अखिलेश यादव ने कहा, “अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म किया गया है किसानों पर। भारतीय जनता पार्टी किसानों पर अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा क्रूर हुई है। अंग्रेज़ों के ज़माने में भी इतना ज़ुल्म नहीं हुआ होगा। हर कोई कह रहा है कि ये सरकार किसी की भी जान ले सकती है।”

ये भी पढ़ें: नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में बुलाई इमरजेंसी पंचायत, टैक्टर से किसान रवाना हुए

सपा प्रमुख ने मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस्तीफा दें। इसके अलावा जिन किसानों की जानें गई हैं उनके परिजनों को 2 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “गृह राज्य मंत्री की जैसी भाषा है वो धमकाने वाली है। जिन्होंने गाड़ी से किसानों को रौंदा है उनको जेल में भेजना चाहिए, ऐसा तो हिटलरशाही में भी नहीं हुआ है कि किसी पर सामने से गाड़ी चढ़ाई गई हो।”

अखिलेश यादव ने इसके बाद कहा, “योगी सरकार को क्या डर है जो वो लखीमपुर खीरी में कुछ छिपाना चाह रही है? वो सच छिपाना चाहती है, ये सरकार किसानों, जनता और सच्चाई से घबराई हुई है।”


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.