प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पुलिस बोली- 11 पर धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज

प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पुलिस बोली- 11 पर धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हिंसा के बाद कथित तौर पर हिरासत के नाम पर कमरे में बंद रखी गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर यूपी पुलिस ने स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है। पुलिस का साफ कहना है कि प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। प्रियंका गांधी, हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी 4 अक्‍टूबर की सुबह साढ़े 4 बजे की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्‍हें सीतापुर में पीएसी बटालियन के गेस्‍ट हाउस में रखा गया है। इस गेस्‍ट हाउस को उनके लिए अस्‍थाई जेल बनाया गया है।

पुलिस बोली- प्रियंका गांधी हिरासत में नहीं गिरफ्तार हुई हैं, 11 लोगों पर केस दर्ज

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना गुस्‍सा जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्‍बरम ने मुखर विरोध करते हुए कहा कि यह पूरी तरह गैर-कानूनी और बेहद शर्मनाक है।

उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सर्योदय से पहले साढ़े 4 बजे एक पुरुष पुलिस अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्‍हें अभी तक किसी ज्‍यूडिशियल मजिस्‍ट्रेट के सामने नहीं पेश किया गया। उन्‍होंने कहा कि बिल्‍कुल कानून के खिलाफ है।

वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिह सिद्धू ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “जब भी डाउट हो, सच्चाई के रास्ते पर चलें। अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं करें। और मोरल अथॉरिटी का नाम है प्रियंका गांधी।”

जबकि शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “लखीमपुर हिंसा ने देश को हिलाकर रख दिया है. प्रियंका गांधी को यूपी सरकार गिरफ्तार कर चुकी है। यूपी में सरकार के दमन के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की कार्रवाई की जरूरत है।”

उधर, लखनऊ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रोक लिया गया है, जिसके बाद वे वहीं बैठ गए हैं। सीएम भूपेश बघेल लखनऊ से सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे, वहीं से उनका लखीमपुर खीरी जाने का प्लान था।

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 पर धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज

सोशल मीडिया पर बघेल ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे अधिकारियों से पूछते हैं कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। वे आगे कहते हैं कि वह लखीमपुर नहीं जा रहे हैं और लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर जा रहे हैं, फिर भी उनको क्यों रोका जा रहा है जबकि धारा 144 सिर्फ लखीमपुर खीरी में लगी है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.