पिंपल्स के दाग ने कर दिए हैं चेहरे को बदरंग तो ऐसे पाइए छुटकारा

पिंपल्स के दाग ने कर दिए हैं चेहरे को बदरंग तो ऐसे पाइए छुटकारा

पिंपल्स एक आम समस्या है। यह समस्या आमतौर पर 13 से 30 साल की उम्र की महिला या फिर पुरुष को होती है। पिम्पल होने के बाद ये दाग छोड़ देते हैं जिसकी वजह से त्वचा पर काले, सफेद या लाल दाग दिखाई देने लगते हैं। जिसके कारण चेहरे का आकर्षण कम हो जाता हैं।

साथ-ही-साथ इसके कारण कॉन्फिडेंस भी खोने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए न जाने क्या कुछ नहीं करते। नतीजा ये और बढ़ने लगते हैं या फिर कुछ दिनों के बाद और निकलने लगते हैं।

लेकिन अब इस समस्या को हमेशा के लिए बाय कर सकती हैं। कुछ नुस्खों को अपनाकर। और पा सकती हैं दाग रहित चमकता-दमकता चेहरा। तो आइए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में-

पिंपल्स के दाग ने कर दिए हैं चेहरे को बदरंग तो ऐसे पाइए छुटकारा
  1. रोजाना रात को सोने से अच्छे से फेसवाश से चेहरे को धोएं। फिर फ्रेश एलोवेरा या फिर मार्केट का एलोवेरा जैल की एक मोटी परत अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही पिंपल्स के निशान गायब हो जाएंगे।
  2. एक टीस्पून बेसन लें और उसमें गुलाब जल और चार बूंदें नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं पिंपल्स के निशान धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे।
  3. पिंपल्स के निशान बहुत अधिक है तो हफ्ते में दो बार मेथी के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। जल्दी ही त्वचा दाग मुक्त हो जाएगी।
  4. संतरे के छिलके का पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार यह पेस्ट लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
  5. ताजे नीम की पत्तियों का पेस्ट भी चेहरे पर लगाने से पिंपल्स के निशान धीरे-धीरे फीके पड़ने लगते हैं।
  6. कच्चे आलू का रस हर रोज पिंपल्स के निशानों पर लगाएं। और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। धीरे-धीरे निशान गायब हो जाएंगे।
  7. जौ के आटे में थोड़ा सा कच्चा दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें। कुछ ही दिनों में निशान मिट जाएंगे।
  8. एक टेबलस्पून चावल का आटा लें और उसमें एक टेबलस्पून नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार लगाएं फर्क जल्द ही दिखने लगेगा और चेहरे की रंगत भी बदलने लगेगी।

[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.