हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी, जल्द जेल से आएंगे बाहर

हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी, जल्द जेल से आएंगे बाहर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जल्दी ही जेल से बाहर आ जाएंगे। जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में जेल की सजा सुनाई गई थी। उनके वकील अमित साहनी को तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि चौटाला की सजा पूरी हो चुकी है और वह स्पेशल परमिशन के हकदार हैं।

फिलहाल, ओमप्रकाश चौटाला पेरोल पर कोरोना संकट के चलते जेल से बाहर हैं। ऐसे में एक बार उन्हें जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करना होगा और उसके बाद रिहाई के लिए आवेदन देना होगा। तिहाड़ जेल प्रशासन के तरफ से मिली जानकारी मुताबित, पूर्व मुख्यमंत्री के वकील कागजी कार्रवाई में जुटे हुए हैं और जल्दी ही उन्हें जेल से रिहाई मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: वसीम रिजवी पर ड्राइवर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके विधायक बेटे अजय चौटाला को फरवरी, 2013 में तीन अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ जाली दस्तावेजों का का उपयोग करके राज्य में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती करने के आरोप लगा था। इसके बाद इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में अजय चौटाला भी सजा काट रहे हैं। माना जा रहा है कि ओमप्रकाश चौटाला के जेल से बाहर आते ही प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मी तेज हो सकती है। चौटाला के जेल में रहने को दौरान ही उनके परिवार में कलह हो गई थी और इसके चलते इनेलो से अलग होकर उनका पोते दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी का गठन किया था।

ये भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में शाहिद की मौत पर बोले ओवैसी- बंदूक से राज करना चाहते हैं योगी

बीते विधानसभा चुनावों में दुष्यंत की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें हासिल किए थे। फिलहाल दुष्यंत चौटाला बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। यही नहीं उन्हें राज्य सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दे रखी है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.