मोजारेला स्टिक्स है बच्चों की फेवरेट डिश, जानें इसकी लजीज रेसिपी

मोजारेला स्टिक्स है बच्चों की फेवरेट डिश, जानें इसकी लजीज रेसिपी

मोजारेला स्टिक्स बच्चों को बहुत पसंद होता है। इसे साइड डिश के तौर पर परोसा जाता है। यह जीच के लंबे स्टिक्स पर अंडे वगैरह की लेप चढ़ाकर तैयार किया जाता है। फिर इसे भूरा होने तक तेल में तला जाता है। इस व्यंजन को मरिनारा सॉस, मस्टर्ड सॉस, केचप या दूसरी तरह की चटनियों के साथ परोसा जाता है। यह बनाने में बेहद आसान और लजीज डिश होता है, जो आपके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। तो चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं।

ये भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ मजा लीजिए चाइनीज कॉर्न पकौड़े का, जानें रेसिपी

बनाने की सामग्री

  • चीज स्टिक्स -12 अदद
  • कप पैंको – 1 कप
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
  • मैदा – 1 कप
  • अंडे – 2 अदद
  • दूध – 2 बड़े चम्मच
  • मक्खन – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें: आज बनाएं नवाबी क्विजीन भोपाली गोश्त, जाने लजीज डिश की रेसिपी

मोजारेला स्टिक्स है बच्चों की फेवरेट डिश, जानें इसकी लजीज रेसिपी

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे मोजारेला चीज स्टिक्स को लंबाई में काट लीजिए।
स्टेप 2: एक बाउल में ब्रेडक्रंब, नमक और काली मिर्च को रखकर अच्छी तरह मिला लीजिए मिलाएं।
स्टेप 3: एक दूसरे बाउल में मैदा का घोल तैयार कर लीजिए और एक तीसरे बाउल में अंडे और दूध रखें और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाएं।
स्टेप 4: अब जीज के टुकड़े को मैदा के घोल में डुबोए, फिर अंडे में, फिर ब्रेडक्रंब की परत चढ़ाएं। ऐसा सभी पनीर स्टिक्स से साथ दोहराएं।
स्टेप 5: फिर सभी स्टिक्स को कम-से-कम 2 घंटे के लिए या जमने तक फ्रीज में रख दीजिए।
स्टेप 6: तेल गर्म कीजिए और सभी स्टिक को डीप फ्राय कीजिए। सभी को सुनहरा होने तक पकाइएं। और एक टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दीजिए। अब सॉस के साथ सर्व कीजिए।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरटेलीग्रामइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.