बढ़ गई गर्मी, बनाएं कूल-कूल मलाईदार मैंगो कस्टर्ड, जानें डिलीशियस रेसिपी

बढ़ गई गर्मी, बनाएं कूल-कूल मलाईदार मैंगो कस्टर्ड, जानें डिलीशियस रेसिपी

गर्मियों का मौसम फलों का राजा आम का दिन है। इस मौसम में आम का इंतजार सभी को होता है। बच्चे-बूढ़े सभी को आम पसंद है। आम से न जाने कितने सारे डिशेज बनते हैं। लेकिन अगर बच्चों की बात करें तो उन्हें आम से बना सबसे ज्यादा पसंद मैंगो कस्टर्ड होता है।

यह एक डिलीशियस डिजर्ट है। जिसे बनाना बेहद आसान होता है। मैंगो कस्टर्ड काफी हल्का और मलाईदार होता है। सिर्फ बच्चों को ही नहीं हर उम्र के लोगों को यह पसंद है। तो क्यों न आज मैंगो कस्टर्ड बनाया जाए। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

ये भी पढ़ें: आज बनाएं रमजान स्पेशल हैदराबादी हलीम, जानें घर पर बनाने की रेसिपी

बनाने की सामग्री

  • पके आम – 4 से 5 अदद
  • दूध – 600 मिली
  • फ्रेश क्रीम – 500 मिली
  • शक्कर- आधा कप या स्वादानुसार
  • वनीला फ्लेवर्ड कस्टर्ड पाउडर – 2 स्पून

ये भी पढ़ें: इफ्तार में आज तैयार करें स्वादिष्ट चिकन पनीर बॉल्स, जानें रेसिपी

बढ़ गई गर्मी, बनाएं कूल- कूल मैंगो कस्टर्ड, जानें डिलीशियस रेसिपी

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके साथ ही गार्निशिंग के लिए आम के कुछ टुकड़ों को निकालकर अलग रख लें और बाकी को मिक्सी में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 2: इसके बाद कस्टर्ड पाउडर को आधे कप दूध में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इस बात का ध्यान रखें कि लम्प्स न पड़ें। बाकी बचे दूध को धीमी आंच पर रखकर अच्छी तरह से उबाल आने दें।

स्पेट 3: अब गर्म दूध में कस्टर्ड मिले दूध को डालें और लगातार चलाएं। ताकि लम्प्स न पड़ें। इसके बाद इसमें शक्कर डालें और गैस बंद कर दें।

स्पेट 4: इसके बाद इसमें मैंगो पेस्ट और क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। और चार से छह घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर फ्रिज से बाहर निकाल दें और आम के टुकड़ों से सजाएं और ठंडा-ठंडा इसका मजा लें।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.