मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?

मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र में पहले से अधिक फिट दिखाई देती हैं। कोई भी उनकी जवां, खूबसूरत त्‍वचा और फिटनेस को देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। उनकी उम्र अब 50 साल हो चुकी है। वह ‘दिल से’ फिल्म का सांग ‘छैया-छैया’ के बाद फैंस के दिलों पर राज कर रही है।

न जाने उनके साथ की कितनी एक्‍ट्रेस आईं और चली गईं लेकिन इस उम्र में वह पहले से ज्‍यादा जवां और खूबसूरत दिखाई देती हैं। ऐसा लगता है कि मानो हर साल उनकी उम्र घटती जा रही है। दरअसल, 18 साल के बेटे की मम्मी मलाइका अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर फिटनेट टिप्स भी शेयर करती हैं।

मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?
मलाइका अरोड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

फिट और तंदुरुस्त दिखने के लिए आप रोजाना कुछ योगासन कर सकती हैं। भला वर्कआउट और योग की इंस्पिरेशनल मलाइका अरोड़ा से बेहतर कौन बता सकता है। मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस रुटीन को फॉलो करने के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में भी जवां और खूबसूरत कैसे, जानें उनके 3 योग सीक्रेट

वो अक्सर अपने फैंस के लिए फिटनेट टिप्स शेयर करती रहती है। उन्होंने अनुलोम-विलोम के श्वास पैटर्न को कैसे किया जाए और इसके फायदे क्या हैं, बताया है। हम सभी जानते हैं कि अनुलोम-विलोम एक प्राचीन श्वास तकनीक है, जो ऑक्सीजन को हमारे फेफड़ों तक पहुंचने में मदद करता है।

मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?
मलाइका अरोड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

अनुलोम-विलोम रक्त में ऑक्सीजन का मात्रा को भी बढ़ाता है, जिसके चलते आप न केवल एनर्जेकिट महसूस करते हैं, बल्कि आपके त्वचा और तनाव भी खत्म होती है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर कर अनुलोम-विलोम के सही तरीका बताया है।

ये भी पढ़ें: फैशनेबल नाखून बढ़ाती हैं, क्या इसके सेहत पर पड़ने वाले नुकसान को जानती हैं?

उन्होंने लिखा, “अनुलोम-विलाम प्राणायाम का एक सरल रूप है। कभी-कभी, यह शरीर को हिलाने-डुलाने के बारे में नहीं है बल्कि आपकी सांस लेने पर केंद्रित है। आपकी श्वास आपके समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और इसीलिए श्वास व्यायाम करना महत्वपूर्ण है।

मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?
मलाइका अरोड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

एक्ट्रेस के मुताबिक, अनुलोम-विलोम करने का सही तरीका है हम यहां शेयर कर रहे हैं, जिसे कर आप भी खूबसूरत और जवां रह सकते हैं-

(1) क्रॉस-लेग्ड पॉजिशन में बैठकर शुरू करें। अपने हाथों को अपने घुटनों पर आराम से रखें और अपनी आंखें बंद करें।

(2) अपनी दाहिने हाथ के अंगूठे को अपने दाहिने नथुने पर रखें, और बंद करें। चार तक गिनती गिने और अपने बाएं नथुने से गहरा सांस लें।

(3) ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अचूक उपाय हैं मोरिंगा की पत्तियां, जिसके कमाल के फायदे हैं।

(4) अब अपने दाहिनी अनामिका के साथ अपने बाएं नथुने को बंद करें और इसे दो सेकंड के लिए पकड़े रहें। आपको इस चरण में अपनी सांस रोकनी होगी, जबकि आपके दोनों नथुना बंद रखनी होगी

(5) अब आप अपने दाहिने नथुने से दाहिने हाथ के अंगूठे को हटाएं और अपने दाहिने नथुने से गहरी सांस छोड़ें।

(6) फिर अपने दाएं नथुने से चार काउंट करते हुए श्वास लें, जबकि अपनी बाईं नथुने पर अपनी अनामिका को जारी रखें। दोनों नासिका छिद्रों को इसके बाद दो सेकंड के लिए बंद करें और अपनी बाईं नासिका से गहरी सांस लें।

(7) इस प्रक्रिया को पांच मिनट तक दोहराएं। इस प्रक्रिया को करते समय अपना ध्यान अपनी सांस पर लगाएं।

मलाइका अरोड़ा के मुताबिक, अनुलोम-विलोम का सही तरीका क्या है?
मलाइका अरोड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

बतौर मलाइका अरोड़ा, अनुलोम विलोम के फायदे- इम्यून सिस्टम इससे बेहतर होता है। याददाश्त तेज होती है। यह श्वसन और हृदय के लिए भी काफी लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.