आज डिनर में बनाएं पालक पूरी, तो चलिए जानते हैं बनाने की विधि

आज डिनर में बनाएं पालक पूरी, तो चलिए जानते हैं बनाने की विधि

बसंत के मौसम में हरी सब्जी काफी मिलती है। गोभी, मटर, गाजर, मूली, साग तो इतनी मिलती है कि खाने का मजा दुगुना हो जाता है। लेकिन एक ही तरह का खाना खाने से बोरियत भी आ जाती है। खासकर साग। साग भी तो कितने तरह के मिलते हैं, मेथी के साग, पालक, चना का साग, बथुआ का साग और न जाने कितने तरह के साग होते हैं जो इस मौसम में मिलते हैं।

तो साग को क्यों न कोई और ट्विस्ट दिया जाए ताकि स्वाद और बढ़ जाए। क्यों न आप पालक पूरी ट्राई करें। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। जैसा कि मालूम होगा कि पालक आयरन का अच्छा स्रोत है।

अक्सर बच्चे पालक खाना पसंद नहीं है। इसलिए उन्हें एक बार पालक पूरी बनाकर जरूर खिलाएं। वो बार-बार मांग करेंगे बनाने का। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाना है पालक पूरी बनाने की विधि।

ये भी पढ़ें: बासी चावल का बनाएं स्वादिष्ट कॉर्न कटलेट, जानें बनाने की विधि

बनाने की सामग्री

  • गेंहू का आटा
  • पालक
  • घी
  • अजवाइन
  • मंगरेला
  • रिफाइंड तेल
  • स्वादानुसार नमक
आज डिनर में बनाएं पालक पूरी, तो चलिए जानते हैं बनाने की विधि

ये भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए 2021 में खाने-पाने की ये 5 आदत अपनाएं

बनाने की वि​धि

स्टेप 1: सबसे पहले पालक को अच्छे से धो लें। फिर उसे थोड़ा सा बॉयल होने दें। और इसे मिक्सी में पीस लें। अब पीसी हुई पालक को आटे में डाल दें। उसके बाद आटे में 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 2: फिर इसमें नमक, अजवाइन, मंगरेला डाल कर पानी के साथ गूंथ लें। अब गूंथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घण्टे बाद आंटे से पूरियां बेलें।

स्टेप 3: गैस पर कड़ाई चढ़ा कर तेल गर्म होने को छोड़ दें। तेल गर्म हो जाएं तो बेले हुए पुरियों को तल लें। दोनों तरफ से हल्की ब्राउन होने दें।

स्टेप 4: पूरियों से एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए इन्हें ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर रखें। बस आपकी पूरियां बनकर तैयार है। किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.