बालों को स्वस्थ रखना है तो पोषण बहुत जरूरी है। उसके लिए शिकाकाई बहुत फायदेमंद है। बालों को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने के लिए न जाने लोग क्या कुछ नहीं करते। महंगे शैम्पू, कंडीशनर और न जाने क्या कुछ। लेकिन हम ये नहीं समझ पाते हैं कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश प्रोडक्ट्स केमिकल से लैस होते हैं। और लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।
क्या आपको पता है कि स्कैल्प से प्राकृतिक तेल को छीन कर केमिकल वाले उत्पाद बालों को ड्राई करते हैं। यही नहीं इससे कैंसर जैसे बीमारी भी बढ़ती है। यकीन नहीं हो रहा न। लेकिन ये सच है और कई स्टडी में पाया गया कि केमिकल वाले शैम्पू सिर्फ बालों को ही नहीं हमारे पूरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आप केमिकल भरे प्रोडक्ट्स से दूर रहें। दूर रहने का मतलब ये नहीं है कि आपको बालों की सफाई से समझौता करना है।

ये भी पढ़े: कॉफी बनाने का सबसे आसान और सटीक तरीका क्या है?
कहने मतलब ये कि बस हमें प्राकृतिक तरीका अपनाना है। इसके लिए शिकाकाई से बेहतर कुछ नहीं। ये एक प्राकृतिक क्लीनर है। शिकाकाई बालो को सफेद होने से बचाता है। बालों से प्राकृतिक तेल को नहीं छीनता है। इसमें एन्टी फंगल प्रॉपर्टी होती हैं जिससे डैन्ड्रफ कम होता है। यह स्कैल्प का ph स्तर संतुलित रहता है। साथ ही बालों में चमक बढ़ाता है। इसलिए आज हम आपको शिकाकाई का शैम्पू बनाना सिखाएंगे।
शैम्पू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 7 से 8 शिकाकाई
- 1 आँवला
- 5 से 4 रीठा
- 10 से 15 करी
ये भी पढ़े: फैशनेबल नाखून बढ़ाती हैं, क्या इसके सेहत पर पड़ने वाले नुकसान को जानती हैं?

शैम्पू बनाने की विधि और इस्तेमाल
☑ सबसे पहले बताए गए सभी सामग्री को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। भिगोकर रखने से पानी में सभी पोषक तत्व बेहतर तरीके से घुल जाएंगे और बाल धोना भी आसान होगा।
☑ अब अगले दिन सभी सामग्री सहित इस पानी को मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबालें और फिर आंच धीमी कर के 10 मिनट चढ़ा रहने दें। गैस बंद कर दें और ठंडा होने छोड़ दें।
☑ जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो सभी चीजों को मिक्सी में पीस दें।
☑ अब अपने बालों को गीला करें और शैम्पू की तरह ही इसे इस्तेमाल करें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट मसाज करें।
☑ बता दें कि इस शैम्पू में केमिकल शैम्पू जितना झाग नहीं बनेगा, लेकिन ये कहीं ज्यादा असरदार है। मसाज करने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
☑ शिकाकाई, आंवला, रीठा, करी पत्ता और गुड़हल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं और बालों का गिरना रोकती हैं।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply