आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है। इस कुर्बानी के त्योहार का असल मकसद है कि अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी देना, त्याग करना, बलिदान करना। यह ईद भाईचारे का प्रतीक है। आज के दिन घर में कई तरह के लजीज पकवान बनाते हैं, दोस्तों, रिश्तेदारों और गरीब लोगों के साथ दावत की जाती है।
अगर आप भी इस ईद पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं और आप नॉन वेजेटेरियन भी हैं तो आपको आज मटन का हलीम ट्राई करना चाहिए। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। बकरीद के लिए यह एक पर्फेक्ट डिश है।
इसे फैमिली डिनर के लिए बेहद आसानी के साथ घर पर बना सकते हैं। तो चलिए शुरु करते हैं लजीज हलीम बनाने की तैयारी। तो सबसे पहले हमें चाहिए इसे बनाने की सामग्री। आइए जानते हैं क्या-क्या चाहिए हलीम बनाने के लिए और कैसे बनता है।
ये भी पढ़ें: आज मीठे में बनाएं रबड़ी खीर, ऐसे बनाएंगे तो उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे
बनाने की सामग्री
- मटन – 1 किलो
- अदरक का पेस्ट – 2 चम्मच
- उड़द की दाल – 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- दही – 2 कप
- काजू – 1/2 कप
- काली मिर्च के दाने – 1/2 चम्मच
- घी – 1/2 कप
- पुदीना – 1/2 कप
- गेहूं की दलिया – 3 कप
- लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
- चने की दाल – 1 कप
- हल्दी पाउडर – 1 टी स्पून
- प्याज – 1 कप
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- दालचीनी स्टिक – 1 इंच
- धनिया की पत्ती – 1 कप
- हरी मिर्च – 6 अदद
- नींबू – 2 अदद
ये भी पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर या मैनिक डिप्रेशन क्या है? जानें लक्षण और इलाज के तरीके
बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले दलिये को पानी में कम से कम 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें। साथ ही सभी दालों को अलग-अलग पानी में भिगो दें। 4 घंटे बाद दाल और दलिये को पानी से अलग कर के छान लें। अब मटन को अच्छी तरह से धोएं।
स्टेप 2: इसके बाद मटन को नमक और दही के साथ आधे घंटे के लिए मैरीनेट के लिए छोड़ दें। अब एक नॉन स्टिक पैन लें। पैन गर्म हो जाए तो उसमें घी या तेल डाल दें। तेल को गरम करें।
स्टेप 3: फिर उसमें दलिया और दाल डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं। उसके बाद उसमें 1 कप पानी डालें और मैरीमेट किए मटन को डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4: अब इसमें हरी मिर्च पेस्ट, जीरा, काली मिर्च, अदरक,लहसुन पेस्ट, आधा कप फ्राई किया हुआ प्याज, गरम मसाला पाउडर और मटन का शोरबा डाल कर मिक्स कर दें।
स्टेप 5: जब सभी चीजें पक जाएं, तब इसमें पुदीना, कटी हरी धनिया और नमक डालें। फिर पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर के मटन को करीब 5 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 6: इसके बाद ढक्कन खोलें और मटन के पीस को निकाल लें। अब किसी बडे़ चम्मच से मिश्रण को मैस दें और पकने दें। उसके बाद मटन पीस को फिर से पैन में डालें।
स्टेप 7: लगभग छह से सात मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। अब आपका हलीम तैयार है। हलीम को फ्राइड प्याज के साथ परोस सकते हैं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply