बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। उनके डांस और स्माइल के दीवाने सभी हैं। माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी रिएलिटी डांस शो ‘डांस दीवाने 3’ में जज की भूमिका निभा रही हैं।
डांस दीवाने में बीते दिनों शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन गेस्ट बनकर शो का हिस्सा बनी। यह एपिसोड बहुत ही धमाकेदार था। एक तरफ धक-धक गर्ल तो एक तरफ टिप-टिप बरसा पानी गर्ल। इन दोनों जोड़ियों ने मिलकर जबरदस्त डांस किया। वो भी एक-दूसरे के गानों में।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 6 स्टार किड्स जो फिल्मों में फ्लॉप पर बिजनेस में हुए सक्सेसफुल
इस शो पर रवीना टंडन गेस्ट के रूप में 2 दिन पहले ही आई थी। सभी कंटेस्टेंट ने जोरदार डांस किया। रवीना ने काफी एन्जॉय किया।लेकिन दर्शकों को तब मजा आया जब रवीना ने माधुरी के गाने पर और माधुरी ने रवीना के गाने पर डांस किया।
माधुरी ने सबसे पहले रवीना टंडन के मशहूर गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया और उसके बाद रवीना ने माधुरी के हिट गाने ‘धक धक करने लगा’ गाने पर डांस किया। समा यही खत्म नहीं हुआ इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर ‘नथुनिए पे गोली मारे’ गाने पर डांस किया। ये पल उन दोनों के लिए यादगार तो रहेगा ही साथ ही दोनों के फैंस के लिए भी यादगार बन गया।
ये भी पढ़ें: मदर्स डे पर बॉलीवुड की इन फिल्मों को जरूर देखनी चाहिए
इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। और खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें माधुरी ने डांस दीवाने का पिछला दो सीजन भी जज किया था। इससे पहले उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ में भी जज रह चुकी हैं।
वहीं, रवीना टंडन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। बात करें काम की तो रवीना टंडन जल्द ही पैन इंडिया फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। रवीना ने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। रवीना फिल्म में एक राजनेता के किरदार में नजर आने वाली हैं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply