JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह, आरसीपी सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह, आरसीपी सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह चुने गए हैं। दिल्ली में शनिवार को जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था। ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

पार्टी ने पिछले साल दिसंबर महीने में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आर.सी.पी. सिंह को बिठाया था। तमाम सियासी समीकरणों को साधते हुए उनको पार्टी में शीर्ष नेतृत्व का दर्जा दिया गया था पर हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने के बाद वह पार्टी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, ऐसे में पार्टी को एक बार फिर नए अध्यक्ष की तलाश करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: BJP के पशुपालन मंत्री ने कहा- मटन, चिकन, मछली छोड़ो बीफ खाओ

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य माना जाता है। वर्तमान में वे मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद हैं। ललन सिंह साल 1970 में नीतीश कुमार के साथ आए थे। ललन सिंह उन लोगों में शुमार हैं जिनके साथ मिलकर नीतीश कुमार ने जेडीयू पार्टी का बीज बोया था।

नीतीश ने लालू के खिलाफ और शरद यादव की नाराजगी मोल लेते हुए जब अलग पार्टी बनाने की ठानी थी तो ललन सिंह, नीतीश कुमार के साथ थे। तब से वे नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, बीच में कुछ सालों तक दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं।

लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया था। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कई बार संकट मोचक की भूमिका निभाई है। सियासी गलियारों में ऐसा भी कहा जाता है कि लोजपा के पशुपति कुमार से ललन सिंह ने ही चर्चा की थी। जिसके बाद पार्टी में बगावत के बीज फूटे थे। कई मौकों पर ललन सिंह नीतीश कुमार को मजबूती दे चुके हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.