घर पर ही बनाएं रेस्‍टोरेंट स्टाइल लच्छा पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

घर पर ही बनाएं रेस्‍टोरेंट स्टाइल लच्छा पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

ब्रेकफास्‍ट में रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो लच्छा पराठा बनाइए। इसका जायका बहुत लाजवाब होता है। लच्छा पराठा रेस्‍टोरेंट में तो कई बार खाएं होंगे क्यों न इस बार घर पर ही इसका आनंद लिया जाए। इसे बनाने में ज्‍यादा समय भी नहीं लगता। और यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं लच्छा पराठा बनाने की आसान रेसिपी-

ये भी पढ़ें: फास्ट फूड खाना है पर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो घर पर ही बनाएं इडली बर्गर

बनाने की सामग्री

  • मैदा – 2 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • घी- 1/2 कप
  • सूखा आटा – डस्टिंग के लिए
घर पर ही बनाएं रेस्‍टोरेंट स्टाइल लच्छा पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

ये भी पढ़ें: चपली कबाब बनाना उतना मुश्किल नहीं जितना आप सोचते हैं, जाने बेस्ट रेसिपी

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले आप मैदा में पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें। अब इसे कुछ देर के लिए ढककर अलग रख दें। कुछ देर के बाद गुथे आटे का आठ गोलाकार बॉल्स बना लें। फिर लोइ लें और 1/4 cm/1/8 मोटाई में बेल लें।

स्टेप 2: इसके बाद लोइ पर घी लगा लें। फिर इसे आधा फोल्ड करें और इस पर दोबारा घी लगाएं। इसके बाद किनारे से एक और फोल्ड करें। अब इसे आराम से बेलें, ताकि यह फटें नहीं।

स्टेप 3: इसके बाद गैस पर तवे को गर्म होने के लिए चढ़ा दें। तवा गर्म हो जाएं तो इस पर पराठा डालें। जब इसके किनारे ऊपर उठने लगें तो उसपर घी लगाएं। इसकी दोनों साइड जब अच्छी तरह सेका जाएं तो निकाल ने। इसी तरह से बाकी सारे गुथे आटे के पराठे बना लें। और इसे गर्मागर्म सर्व करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.