कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कई महीनों से चर्चा हो रही है। अटकलें लगाई जाती रही हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन खबर निकल आ रही है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ आज दोपहर 12 बजे इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से अध्यक्ष पद संभालने से इनकार कर दिया है। ऊपर से सोनिया गांधी की सेहत भी ठीक नहीं रह रही है जिसके चलते पार्टी ने अब एक बार फिर से कार्यकारी अध्यक्ष चुनने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: डिफेंस कमेटी बैठक से कांग्रेस ने किया वॉकआउट, लगाए सरकार पर गंभीर आरोप
कांग्रेस ने जिस तरह का प्रदर्शन पिछले कई चुनावों में किया है उसके बाद से पार्टी लगातार अध्यक्ष पद को लेकर मंथन किया जा रहा है। कई बार अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी बात की जा चुकी है। पार्टी के भीतर भी उसमें हो रही देरी पर कलह सामने चुके हैं। फिलहाल जब तक पार्टी को अध्यक्ष नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करना चाहती है।
कांग्रेस में गुटबाजी भी किसी से नहीं छुपी है। यही वजह है कि गांधी परिवार अपने सबसे वफादार और वरिष्ठ नेताओं में से एक कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की बात सोची है। नेटवर्क 18 ने सूत्रों सवाले से बताया है कि आज दोपहर 12 बजे कमलनाथ को इसी सिलसिले में बातचीत के लिए बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: जुर्माना लगाते हुए कोर्ट ने कहा, लगता है पुलिस ही आरोपियों को बचा रही
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी को देखते हुए कांग्रेस ने 23 जून को प्रस्तावित पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया था। पिछले एक साल में पार्टी ने तीसरी बार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव टाला है। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सर्वसम्मति से 23 जून को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने का फैसला किया था।
सीडब्ल्यूसी की तरफ से इस दौरान बताया गया था कि जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक सोनिया गांधी ही पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। राहुल गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply