उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे लखनऊ के पीजीआई में लम्बे समय से भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था।

एक बयान जारी कर लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।

उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

21 जून को कल्याण सिंह को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार न होने के चलते उसी दिन उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। बचपन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। उन्होंने अपने जीवन की शुरूआत अध्यापन से किया।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.