भाजपा को ब्राह्मण नेता की तलाश हुई पूरी, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद हुए BJP में शामिल

भाजपा को ब्राह्मण नेता की तलाश हुई पूरी, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद हुए BJP में शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आज उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान गोयल ने कहा कि जतिन प्रसाद के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह कांग्रेस में तवज्जो न मिलने और यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी की थी। हालांकि, उनकी शिकायक को पार्टी हाईकमान की ओर से नजरअंदाज कर दिया गया था।

इससे पहले 2019 में भी जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई गई थीं पर ऐसा नहीं हुआ था। यूपी में कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक जितिन प्रसाद का बीजेपी जॉइन करना प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों के लिहाज से अहम साबित हो सकता है।

भाजपा को ब्राह्मण नेता की तलाश हुई पूरी, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद हुए BJP में शामिल

ये भी पढ़ें: नानी के साथ 7 KM चली अंजलि, रास्ते में 9 घंटे तक नहीं मिला पानी, गिरकर मौत

धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं जितिन प्रसाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। जितेंद्र प्रसाद दो प्रधानमंत्रियों (राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव) के राजनीतिक सलाहकार रहे थे। जितेंद्र प्रसाद ने साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इसके एक साल बाद 2001 में जितेंद्र प्रसाद का निधन हो गया।

जितिन प्रसाद ने इसके बाद पिता जितेंद्र प्रसाद की राजनीतिक विरासत को संभाला। वह साल 2001 में इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े। फिर 2004 में वह शाहजहांपुर सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। यूपीए-1 की सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बना दिया गया। वह मंत्री बनने वाले सबसे युवा चेहरों में से एक थे।

ये भी पढ़ें: BJP कार्यालय में बढ़ी हलचल, इन कांग्रेस नेताओं पर लग रहे हैं शामिल होने के कयास

इसके बाद जितिन प्रसाद ने 2009 में धौरहरा लोकसभा सीट से लड़ा और जीता था। यूपीए-2 में जितिन प्रसाद को पेट्रोलियम और सड़क-परिवहन जैसे अहम मंत्रालय की बतौर राज्य मंत्री जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में वो हार गए थे।

यूपी कांग्रेस की कमान जब से प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में आई है उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू हैं। लल्लू के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से जितिन को यूपी कांग्रेस में तवज्जो नहीं मिल रही थी। उन्होंने कई बार खुले मंच पर अपनी नाराजगी जाहिर भी की पर कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक की यूपी कांग्रेस की कई समितियों में भी जितिन प्रसाद को रखा गया।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.