गुड़ तकरीबन हर घर में होता है। गुड़ को ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद या दूध के साथ लेना पसंद करते हैं। हालांकि, गुड़ का इस्तेमाल कई पकवानों में किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ को खाना सेहत के लिए कितना लाभकारी है।
गुड़ में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाना फायदेमंद होता है। साथ ही गुड़ में पोटैशियम, आयरन, जिंक और विटामिन-सी पाया जाता है जो कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है।
आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं। जबकि इसे हर मौसम में खाया जा सकता है और शरीर को इसे ढेरों लाभ भी मिलते हैं। इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको गुड़ के 10 बेजोड़ फायदों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बहुत ही लाभप्रद होगा।
ये भी पढ़ें: खाने से नहीं इन कारणों से बढ़ता है मोटापा, ये 3 टिप्स वजन कम करने के लिए काफी
पेट के लिए रामबाण
गुड़ पेट से संबंधित कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। क्योंकि यह पेट को ठंडा करता है। अगर आपको गैस, एसिडिटी बदहज़मी की शिकायत है तो आप गुड़ खाएं इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा गुड़ में सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से खट्टी डकारों से भी छुटकारा मिलेगा। इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है। साथ ही जिसे भूख नहीं लगती उसे भूख लगने लगती है। इसलिए आप गुड़ का सेवन जरूर करें।
खून की कमी होती है दूर
जैसा कि सभी को पता है कि गुड़ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आपका हिमोग्लोबिन कम है तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत लाभ मिलने लगेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ेगी। खासकर प्रेग्नेंट महिलाएं गुड़ अवश्य खाएं। एनिमिया के लिए गुड़ अमृत के सामान है।

ये भी पढ़ें: थाइराइड है ‘साइलेंट किलर’, ये 5 फूड्स का सेवन है रोगी के लिए खतरनाक
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा
गुड़ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
हड्डियां रहेंगी मजबूत
गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसलिए गुड़ के साथ जीरा खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है।
कमजोरी दूर करने में कारगर
गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाये रखने में मदद करता है। शरीरिक कमजोरी होने पर दूध के साथ गुड़ लेने से बहुत फायदा होता है। अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करें।
ये भी पढ़ें: आज मीठे में बनाएं रबड़ी खीर, ऐसे बनाएंगे तो उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
गुड़ का सेवन सर्दी-जुकाम होने पर भी करने पर बहुत फायदा होता है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से बहुत आराम मिलता है। किसी को हमेशा खांसी की शिकायत है तो उसे चीनी के बजाए गुड़ का ही सेवन करना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गुड़ का सेवन आंखों के लिए बही बहुत फायदेमंद है। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी और आंखों की रोशनी बढ़ाए रखने में मदद करती है।
माइग्रेन में लाभकारी
अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो रोजाना गुड़ खाने से बहुत फायदा होगा। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत बना रहेगा और याद्दाश्त भी अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर या मैनिक डिप्रेशन क्या है? जानें लक्षण और इलाज के तरीके
त्वचा की देखभाल
गुड़ शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन करने से आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ बनी रहेगी। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा और चेहरा ग्लो करेगा।
अस्थमा में फायेदमंद
गुड़ शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और इसमें एंटी एलर्जिक गुणों के कारण इसका सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है। गुड़ और काले तिल के लड्डू बनाकर खाने से अस्थमा की समस्या नहीं होती और शरीर में आवश्यक गर्मी बनी रहती है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply