योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जबरिया रिटायर IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जबरिया रिटायर IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर

जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कई बार उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले किए हैं। अब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे अगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव में योगी के खिलाफ उतरेंगे।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, “कल योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद से तमाम साथी लगातार मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। सभी बातों पर गंभीरता से विचार कर मैंने निर्णय लिया है कि वे जहां से भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध चुनाव लडूंगा।”

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं- “सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किए, वह इनके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ें।”

ये भी पढ़ें: अफसार अहमद को पीटने वाले 3 आरोपियों को थाने से ही जमानत, पुलिस ने दी ये दलील

अमिताभ ठाकुर ने आगे कहा कि यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमें वह गलत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमिताभ ठाकुर आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थे। अमिताभ ठाकुर को रिटायर किया गया था।

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस के साथ-साथ कवि व लेखक हैं। अमिताभ ठाकुर का विवादों से हमेशा नाता रहा। कई बार सत्ता में बैठे लोगों को अमिताभ से परेशानी हुई। पिछली अखिलेश सरकार में मुलायम सिंह से विवाद का ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिए गए थे।

इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अमिताभ के खिलाफ पांच विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया।

ये भी पढ़ें: ट्विटर ने अपने इंडिया हेड को हटाए जाने के बाद राहुल गांधी के अकाउंट को किया बहाल

आरोपपत्र में यह भी था कि अमिताभ ठाकुर के वर्षवार वार्षिक संपत्ति विवरण में काफी भिन्नताएं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के नाम से काफी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां, बैंक व पीपीएफ जमा की हैं। उनको ऋण व उपहार प्राप्त हुए थे, किन्तु उन्होंने इसकी सूचना शासन को नहीं दी।

इसके बाद अमिताभ ठाकुर कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट के आदेश के उन्हें फिर बहाल किया गया। उन्होंने ड्यूटी तो ज्वाइन कर ली पर उसके लाइम लाइट में नहीं आए। आज गृहमंत्रालय ने समय से पहले उन्हें रिटायर कर दिया।

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि योगी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वे उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अयोध्या सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.