दरोगा ने चूल्हे पर मारी लात और कुकर का खौलता दाल बच्चों पर जा गिरा

दरोगा ने चूल्हे पर मारी लात और कुकर का खौलता दाल बच्चों पर जा गिरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक पुलिस का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरोगा के बेरहम रवैए से दो बच्चों की जान पर बन आई। दरअसल, लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर का है जहाँ आरपीएफ (RPF) के एक दरोगा मोहित अपनी टीम के साथ स्टेशन के पास कब्जा हटाने के नाम पर फुटपाथ पर रहने वाले मजदूरों को हटाने पहुंची थे।

टीम के दरोगा मोहित ने जलते चूल्हे पर लात मार दी। चूल्हे पर कुकर में दाल पक रही थी। दरोगा के लात मारने से वो जा गिरा। वहीं, पास में दो बच्चे बैठे हुए थे। खौलती हुई दाल दो मासूम बच्चों पर जा गिरी। जिससे वे तड़पने लगे। मासूमों को तड़पता छोड़ रेलवे पुलिस की टीम आगे बढ़ गई। मजदूरों ने बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से किया मुलाकात

दरोगा ने चूल्हे पर मारी लात और कुकर का खौलता दाल बच्चों पर जा गिरा

दरअसल, मजदूर चारबाग स्टेशन पर वीआईपी शौचालय के पास कई सालों से पॉलीथिन डालकर रह रहे हैं। इन्हीं मजदूरों को हटाने के लिए शनिवार को आरपीएफ की टीम पहुंची थी। जहाँ महिलाएं चूल्हों पर खाना पका रही थी। उन्हें रेलवे पुलिस ने वहां से तुरंत ही हटने को कहा। डरे-सहमे मजदूर अपना सामान समेटने लगे। लेकिन अचानक से दरोगा को गुस्सा आ गया और उसने चूल्हे पर लात मार दी।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया, “मजदूर राजेश के दो मासूम बच्चे सुबह से भूखे थे। उन्हें खिलाने के लिए उसकी पत्नी रेखा चावल बनाकर कुकर में दाल पका रही थी। उसने दाल पकने तक पुलिस वालों से रुकने की गुजारिश की। इतने में दरोगा मोहित आग बबूला हो गया।”

ये भी पढ़ें: 100 किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस, 5 को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया, “इसके बाद दरोगा ने चूल्हे पर इतनी तेज लात मारी कि कुकर दूर जाकर गिरा और उसमें से खौलती हुई दाल भूख से बिलख रहे दोनों मासूमों के ऊपर पड़ी। इससे दोनों बुरी तरह झुलसकर छटपटाने लगे। बच्चों की हालत देख बाकी पुलिस वालों ने वहां से दरोगा को खिसकने का इशारा कर दिया।”

वहीं, इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश का कहना है की अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई चीज लगने से दाल गिर गई थी। बच्चों का इलाज करा दिया गया है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.