पेट साफ तो 100 रोग माफ, जानें कैसे रखना है पेट का ख्याल

पेट साफ तो 100 रोग माफ, जानें कैसे रखना है पेट का ख्याल

बड़े बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि बीमारियां पहले पेट में डेरा डालती हैं और फिर पूरे शरीर को अपना घर बना लेती हैं। कहावत भी है कि पेट साफ तो सौ रोग माफ। इसलिए सबसे जरूरी है पेट की सेहत का ध्यान रखा जाए।

पेट स्वस्थ है या नहीं यह तो आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम से पता लगा सकते हैं। यानी की पेट खराब होने का मतलब है हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक, क्योंकि शरीर का दो तिहाई इम्यून सिस्टम हमारे पेट में ही रहता है। इसलिए आज हम जानेगें अच्छी सेहत के लिए पेट का क्या महत्व है और कैसे पेट का ध्यान रखना है।

पेट साफ तो 100 रोग माफ, जानें कैसे रखना है पेट का ख्याल

सेहत में पेट का महत्व

पेट में किसी भी तरह की गड़बड़ी से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कुछ मामूली तो कुछ प्राणघातक समस्याएं भी हो सकती है। जैसे-ऑटो इम्यून डिजीज, हार्ट डिजीज, कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज वगैरह।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी से परेशान हैं तो ऐसे करें कम, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

इसलिए पेट के सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इम्यून के अलावा शरीर को अच्छा महसूस कराने वाले हॉर्मोन सेरोटॉनिन का 90% उत्पादन पेट में ही होता है। साथ ही पेट में 300 से 500 प्रकार के बैक्टीरियाज भी होते हैं।

बैक्टीरिया हमें बीमार कर सकते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया हमें सेहतमंद बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें माइक्रोब्स कहा जाता है। यह हमारे पेट में स्थित लार्ज इंटेस्टाइन यानी बड़ी आंत में रहते हैं। ये माइक्रोब्स पेट को तंदुरुस्त रखते हैं और साथ ही हमारे इम्यून सिस्टम का भी ख्याल रखते हैं।

  • अब सवाल उठता है कि पेट में सबकुछ ठीक है या नहीं कैसे पता किया जाए। इसके के कुछ पहचान हैं। जैसे-
  • पेट खराब होना।
  • अचानक से वजन का बढ़ जाना या फिर कम हो जाना।
  • ठीक से नींद न आना।
  • लगातार थकान जैसा महसूस होना।
  • त्वचा से संबंधित समस्याएं, जैसे-खुजली, रैशेज या चकत्ते होना।
  • खाने को पचाने में परेशानी का अनुभव होना
पेट साफ तो 100 रोग माफ, जानें कैसे रखना है पेट का ख्याल

ये भी पढ़ें: पेट को साफ और स्वस्थ रखना है तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

ख्याल कैसे रखें पेट का?

पेट हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है यह तो आप जान गए इसलिए हमें इसको ठीक रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। वो सावधानियां क्याहैं आइए जानते हैं-

खानपान सही रखें

प्रोसेस्ड फूड, शक्कर और हाई फैट फूड जैसी चीजों को जरूरत से ज्यादा खाने से पेट की सेहत बिगड़ जाती है। इसलिए अपने खान-पान में सुधार लाएं। पोषक से भरपूर खाना खाएं। अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए आपको हाई फाइबर फूड्स, दालें, बीन्स और नट्स खाएं।

इसके अलावा किमची, साउक्राउट (खट्टी गोभी), कोम्बुचा और योगर्ट जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। प्रीबोयोटिक या प्रोबायोटिक सप्लिमेंट्स को भी खानपान में शामिल करें यह पेट की सेहत के लिए अच्छा होता है। लहसुन और प्याज ऐंटी-कैंसर गुणों और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।

पेट साफ तो 100 रोग माफ, जानें कैसे रखना है पेट का ख्याल

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये 4 एक्‍सरसाइज, जल्‍द दिखेगा असर

स्ट्रेस को दूर रखें

स्ट्रेस शरीर का दुश्मन है। यह पेट को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसलिए तनाव से बिल्कुल दूर रहें। अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन, मसाज को शामिल करें। अपनों के साथ वक़्त बिताएं। कॉफी और चाय की मात्रा कम कर दें और नियमित रूप से योग करें, एक्सरसाइज करें।

पूरी नींद लें

अनियमित नींद शरीर पर अपना प्रतिकूल प्रभाव छोड़ती है। खासकर यह पेट को बुरी तरह से प्रभावित करती है। शरीर को पर्याप्त आराम देने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी है। यदि आपको नींद न आने की परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कुल मिलाकर बस इतना कहना है कि अपने पेट की सेहत को प्राथमिकता दें। उसे सेहतमंद बनाए रखने के लिए जो जरूरी है वो करें। आप कुछ ही दिनों में अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव देखेंगे। ज्यादा पानी पीएं और स्वस्थ रहें।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.