कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

म सब अक्सर आस-पास हो रहे गतिविधियों या अपराधों को देखते हुए भी नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं जब हम कोई फिल्म को देखते हैं तो इंस्पायर हो जाते हैं। आज कोरोना पूरे दुनिया को अपने चपेट में ले चुका है। ऐसे समय में सवाल उठाया जा रहा है कि इतनी बड़ी महामारी आने वाली थी पर पहले से इसके लिए सचेत क्यों नहीं थे।

क्या सरकारी तंत्र को भी इसकी भनक नहीं थी। भले हमारी सरकारें ऐसी बीमारियों के लिए सचेत न रही हों पर सिनेमा ने हमेशा हमें आगाह किया है। सिनेमा इतिहास ही नहीं भविष्य का भी आकलन करता है। हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में पहले ही बन चुकी हैं जो कोरोना के रूप में आज हमारे सामने घटित हो रही हैं।

चलिए फिल्म के जरिए ही आपको समझाने की कोशिश करते हैं कि कोरोना का कोहराम कैसा है। कोरोना जैसे वायरस पर एक नहीं कई फिल्में आ चुकी हैं। इसको लेकर दर्शकों को पहले से ही आने आपदा के बारे में सिनेमा सतर्क कर चुका है। हम यहां कुछ फिल्मों के बारे में बताएगें जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि कोरोना जैसे वायरस का खतरा पूरे मानव समुदाय के लिए कितना घातक है।

ये भी पढ़ें: 21 वीं सदी की 100 सबसे बड़ी फिल्में: क्या आपने उन्हें देखा है?

आउटब्रेक

कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

यह फिल्‍म एक पर बनी थी। लेकिन फ़िल्म में कोरोना वायरस की जगह एक काल्‍पनिक बीमारी ‘मोटाबा’ को दिखाया गया है। इस फ़िल्म में ये बीमारी धीर-धीरे पूरे कैर्लिफोनिया में फैल जाती है। ये बीमारी संक्रम‍ित बंदरों से होती है जो यहां देश में स्‍मग‍लिंग के जरिए लाए गए होते हैं। ये बीमारी पूरे शहर में कुछ ऐसे फैलती है कि सरकार मार्शल लॉ के जरिए इससे फैलने से रोकने की कोशिश करती है। फिर क्या होता है। ये आप जरूर देखें।ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्‍स पर उपलब्‍ध है।

ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती 2021 में कर सकती हैं वापसी, एक्ट्रेस के करीबी डायरेक्टर ने कही ये बात

कंटेजियन

कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

‘कंटेजियन’ मेडिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज 2011 में आई थी। स्‍टीवन सोडरबर्ग इसके निर्माता हैं। कोरोना वायरस को समझने, खतरे इसके क्या हैं, ये तीसरी स्टेज पर जाते ही क्या होगा। बाकी जो भी आपके दिलो-दिमाग में सवाल हैं। उन सब का जवाब है ‘कंटेजियन’। ये सीरीज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस किसी को इसके बारे में मालूम चल रहा है वो इसे जरूर देख रहे हैं। इस ड्रामा में भी एक वायरस के बारे में दिखाया गया है जो पूरी दुनिया में रातों-रात फैलता है। इस वायरस का मुकाबला करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन खोजने में लग जाते हैं। इस फिल्म की सिर्फ एक ही सीरीज है लेकिन कई मायनों में आज की हकीकत सिनेमा में दिखाने में कामयाब हुई है। ये सीरीज आपको अमेजन प्राइम पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: किंग खान ने दी फैन्स को दी नए साल की बधाई, कहा- 2021 में बड़े पर्दे पर मिलते हैं

द क्रेजीज

कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

ऐसे ही हमारे पास एक और फ़िल्म है ‘द क्रेजीज’। जॉर्ज ऐ रोमेरो की ये फिल्‍म है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि मिलट्री का एक प्‍लेन है जो बिना टेस्‍ट किए हुए बायो-हथियारों को लेकर जा रहा है। वो प्लेन अमेरिका के एक शहर के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाता है। इससे वहां के इलाके की पानी की सप्‍लाई दूषित हो जाती है और लोग मरने लगते हैं। सरकार इस बीमारी के खतरे से बचने के लिए लोगों को देखते ही गोली मारने का ऑर्डर निकाल देती है। क्योंकि ये तेजी से फैलती है। ऐसे में सरकार को कुछ समझ नहीं आ रहा होता है कि वो क्या करे। इसलिए लोगों को मारने का फरमान कर दिया जाता है। क्या होता है इसके बाद ये आप फ़िल्म जरूर देखें।

ये भी पढ़ें: शकीला के बाद अब रिचा चड्ढा बनेंगी ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’, मायावती के रोल में आएंगी नजर

द हॉट जोन

कोरोना आने से पहले ही हॉलीवुड ने कर दिया था आगाह, बन चुकी है ये मूवीज

‘द हॉट जोन’ टीवी सीरीज है। जो पिछले साल ही रिलीज हुई थी। 6 एपिसोड में ये सीरीज है। इसमें एक केनेडियन मेडिकल ड्रामा है। जो एक वैज्ञानिक के इबोला जैसे वायरस से लड़ने की कहानी है। इस सीरीज में बताया गया है कि कैसे कई एजेंसियां अपने-अपने काम के करने के तरीके को लेकर झगड़ती हैं। उनका ये झगड़ा इस बीमारी को फैलाने में और भी कारगर साबित होता है।

आपको जो भी अच्छा लगे आप देखे। सीरीज हो या मूवी। समझने के लिए आप जरूर देखें। अभी आपके पास काफी समय है। देखें और लोगों को दिखाए। डर की जगह संभालें। क्योंकि ये हमारे हाथ में है। जो बाकी देशों में हो रहा है प्रण लें कि हम अपने देश में नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.