गहना वशिष्ठ का खुलासा, पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने को कहा

गहना वशिष्ठ का खुलासा, पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने को कहा

राज कुंद्रा पोर्न रैकेट में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने चौकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी साल फरवरी के महीने में मुंबई पुलिस ने उनके कहा था कि वो अपने बयान में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लें, लेकिन उन्होंने (गहना वशिष्ठ) ने ऐसा करना से इनकार कर दिया।

इंडिया टुडे टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में गहना ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार न करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपये भी मांगे थे। अभिनेत्री ने कहा कि पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगी।

गहना वशिष्ठ ने कहा, “मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिए क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैंने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं न कि पोर्न। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।”

गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। बाद में गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें चार महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में गहना वरिष्ठ को जमानत मिल गई थी।

उल्लेखनीय है कि गहना दो मामलों में जमानत मिली है। इसी हफ्ते उनके खिलाफ तीसरा केस दर्ज किया गया है। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान गहना ने कबूल किया कि उन्होंने बोल्ड वीडियोज में एक्टिंग की है। यह वीडियो राज कुंद्रा के मोबाइल ऐप ‘HotShots’ के लिए बनाए गए थे। गहना का कहना है कि यह पोर्न नहीं था।

शिल्पा शेट्टी ने किया अपने पति का बचाव, पोर्न प्रोडक्शन को लेकर कही ये बातें

जैसा कि मालूम है कि राज कुंद्रा पर पोर्न रैकेट में शामिल होने के आरोप लगा है जिसके बाद से वे हिरासत में हैं। पुलिस का दावा है कि उसके पास राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उन्हें मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

राज की गिरफ्तारी 19 जुलाई को हुई थी जिसके बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। पोर्नोग्राफी में आईटी एक्ट के साथ ही आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला बनता है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.