हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जाने-माने कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का आज गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली।

हिमाचल प्रदेश के तौर पर वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे। वे बीते दो महीनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी दौरान ही उन्हें दो बार कोरोना संक्रमण हुआ। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रह चुके थे, इसके साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए थे। वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे ।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, लंबे समय के थे बीमार

ये भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, उत्तर प्रदेश और गुजरात पर सबसे अधिक मेहरबानी

उनके इलाज को लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह उनके संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, दो दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हो गई थी। और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह कोविड-19 से रिकवर हो गए थे, पर पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। यूपीए सरकार में वीरभद्र सिंह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रहा। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.