किसानों ने खट्टर के आवास को घेरा, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

किसानों ने खट्टर के आवास को घेरा, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की विरोध को बाद आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन भी किसान सड़कों पर नजर आए। किसानों ने इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य बीजेपी विधायकों का घेराव किया।

हालांकि, किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। लेकिन, इसके बावजूद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने कई जगहों पर बैरीकेडिंग तोड़ दिया और आगे बढ़ गए। दूसरी तरफ पुलिस ने किसानों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के झज्जर में किसानों पर पानी की बौछार, दुष्यंत चौटाला के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

किसानों ने खट्टर के आवास को घेरा, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

खबरों के मुताबिक, अंबाला में भी किसानों ने बीजेपी विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कई किसान बैरीकेडिंग के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस बल ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

किसान हरियाणा में कई जिला मुख्यालयों पर भी पहुंचे। किसानों ने सीएम खट्टर के आवास पर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसान कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसान धान की खरीद में देरी से भी खासे नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: कानपुर में ट्रिपल मर्डर के बाद बाराबंकी में युवक की मौत, लखनऊ में ठेकेदार की हत्या

दरअसल, केंद्र सरकार ने धान की खरीद को 10 दिनों के लिए टाल दिया है। धान की खरीद 11 अक्टूबर से करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण धान में नमी आ गई होगी, लिहाजा धान थोड़ा सूखने के लिए धान खरीद की तारीख बढ़ाई गई है।

देखा जाए तो हरियाणा में धान की खरीद की शुरुआत 25 सितंबर से होती है। वहीं, पंजाब में धान की खरीदी 1 अक्टूबर से होती है। लेकिन सरकार धान खरीद को टाल रही है। जबकि किसानों का कहना है धान खरीदी तत्काल शुरू की जाए।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.