हरियाणा के रोहतक में किसानों ने एक दर्जन से अधिक BJP नेताओं को बंधक बनाया

हरियाणा के रोहतक में किसानों ने एक दर्जन से अधिक BJP नेताओं को बंधक बनाया

हरियाणा में आज भाजपा नेताओं को जमकर किसानों का विरोध का सामना करना पड़ा। एक तरफ नारनौंद के विश्वकर्मा धर्मशाला का शिलान्यास करने पहुंचे भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ रोहतक में किसानों ने कई भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया। जिन नेताओं को बंधक बनाया गया, उनमें पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर का नाम भी शामिल हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ दौरे पर हैं। उनके दौरे का शुक्रवार को हर जिले में शिव मंदिरों पर लाइव प्रसारण किया जा रहा था। एक कार्यक्रम रोहतक के किलोई गांव के शिव मंदिर में भी रखा गया था। वहां मनीष ग्रोवर समेत तमाम भाजपा नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी यहां कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने नेताओं को बंधक बना लिया।

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों की हवा निकाल दी। इसके अलावा, गुस्साए किसानों ने मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार काट दिए। किसानों ने नेताओं को बंधक बनाने के लिए मुख्य द्वारों के बाहर पत्थर और झाड़ियां रख दीं।

ये भी पढ़ें: BJP सांसद ने किसानों को कहा लफंगा और दारूबाज, जमकर हंगामा, कई हिरासत में

हरियाणा के रोहतक में किसानों ने एक दर्जन से अधिक BJP नेताओं को बंधक बनाया

पुलिस लगातार किसानों को समझाने की कोशिश में जुटी है। पिछले चार घंटे से नेता मंदिर में हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में ग्रोवर के अलावा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के कई पार्षद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल समेत रोहतक भाजपा के कई नेता पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: शाहरुख की मैनेजर डडलानी की कार CCTV फुटेज में दिखी, गोसावी की मुश्किलें बढ़ीं

इससे पहले नारनौंद में जमकर हंगामा हुआ जब किसानों को भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दारूबाज और लफंगा कह दिया। दरअसल, किसान सांसद के शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे उसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस की लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए। जबकि कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.