सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला

सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला

किसानों के धरनास्थल सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक किसान की पहचान गांव रुड़की तहसील अमरोह जिला फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। गुरप्रीत सिंह बीकेयू सिद्धपुर से जुड़े हुए थे। जिसके प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल हैं। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के पति असर मलिक?

गुरप्रीत लंबे समय से प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उनके ट्रॉली के दूसरे लोगों के पिछले दिनों पंजाब चले जाने के बाद से वे अकेले ही रह रहे थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला

पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरअसल, कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में पंजाब से आई दर्जनों किसानों की ट्रालियां कुंडली बार्डर पर हैं। इनमें किसान अपने गांव-क्षेत्र के लोगों के साथ रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: फडणवीस ने उगाही और जाली नोट का कारोबार किया, पाक से लिंक, मलिक का नया आरोप

पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब की तहसील अमरोह के गांव रुड़की का ट्रैक्टर-ट्राली भी लंबे समय से कुंडली बार्डर पर मौजूद था। प्रदर्शनकारियों में शामिल रुड़की गांव का रहने वाले 45 साल के गुरप्रीत सिंह भी यहीं पर रह रहे थे। दीपावली से पहले उसकी ट्राली के अन्य साथी पंजाब चले गए थे। जिसके बाद से वे अपनी ट्राली पर अकेले ही रह रहे थे।

बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव हुडा सेक्टर में अंसल सुशांत सिटी से आगे नांगल रोड पर पार्कर माल के पास एक नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान पंजाब के गुरुप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.