वसीम रिजवी पर ड्राइवर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

वसीम रिजवी पर ड्राइवर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी विवादित टिप्पणियों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में नहीं है बल्कि इस बार मामला गंभीर है। दरअसल, रिजवी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला रिजवी के ड्राइवर की पत्नी है। इस संबंध में महिला ने लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी है। यही नहीं महिला ने अपने बयान में रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने और ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, इस संबंध में महिला के पति ने कहा, “जब मैं इस संबंध में वसीम रिजवी से बात करने गया तो उन्होंने मेरे को मारा और नौकरी से निकाल दिया।” पीड़िता के पति ने बताया कि जिस मकान में वे लोग रहते थे वो भी रिजवी ने ही दिया था और इस घटना के बाद वो भी उन्होंने खाली करवा लिया। महिला ने मीडिया तो बताया कि वसीम रिजवी ने उसके पति को नंगा करके बहुत मारा। मेरे बच्चे छोटे-छोटे थे। वे हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। और उसके साथ भी बदतमीजी की।

महिला ने बताया कि वसीम रिजवी उसके पति को ड्यूटी पर बाहर भेज देते थे और उसके साथ बलात्कार करते थे। इस दौरान रिजवी ने कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए थे जिसको लेकर वह उसे ब्लैक मेल करते थे। महिला ने बताया कि जब भी वह इसकाविरोध करती थी तो वह अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर धमका देता था और चुप करवा देते थे। लेकिन जब वह तंग आ गई तो उसने जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में शाहिद की मौत पर बोले ओवैसी- बंदूक से राज करना चाहते हैं योगी

इसके बाद मंगलवार को महिला कुछ वकीलों के साथ लखनऊ के सआदतगंज कोतवाली पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सआदतगंज थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर रही है। महिला के मुताबिक, उसके पति कई वर्षों से शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चलाते हैं।

वसीम रिजवी पर ड्राइवर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने लिखा है कि वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने मेरे पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वॉर्टर दे दिया था। हमारा परिवार उसी क्वॉर्टर में रहता है। महिला ने बताया कि पांच साल पहले एक शाम पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाना है और चले गए। लेकिन उसी रात करीब 10 बजे वसीम रिजवी सर्वेंट क्वॉर्टर पहुंचे। जिसके बाद महिला ने दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने विरोध करने पर बच्चों और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

इतना ही नहीं महिला ने बताया कि वसीम रिजवी अक्सर इस घटना के बाद उसके पति को शहर के बाहर भेज देते और घर आकर उसका शारीरिक शोषण करते थे। रिजवी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 11 जून को अपने पति को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला का पति गुस्से में वसीम रिजवी के घर पहुंचा। तहरीर में महिला ने बताया कि वसीम रिजवी ने उसके पति के सारे कपड़े उतरवाए, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया और जमकर पीटा। फिर धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद से महिला और उसका परिवार दहशत में है।

ये भी पढ़ें: मछली चोरी के आरोप में 7 आदिवासी युवकों की बेरहमी से पिटाई, 10 लोग गिरफ्तार

उधर, वसीम रिजवी का आरोप को लेकर कहना है कि सभी आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, “ये मेरे यहां पर नौकरी करता था लेकिन कुछ दिनों पहले कुरान को लेकर हुए विवाद के बाद ये ड्राइवर मेरे दुश्मनों से मिल गया था। मेरे हर मूवमेंट की जानकारी मेरे विरोधियों को दे रहा था। इससे मेरी जान को खतरा बढ़ गया था। इसलिए इसे नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद ये मेरे पर आरोप लगा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि ये पहला मामला नहीं है जब वसीम रिजवी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रयागराज और कानपुर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की कथित अवैध तौर पर बिक्री, खरीद और हस्तांतरण के मामले में उन पर केस दर्ज हो चुकी है। फिलफाल जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले रखी है। इसके अलावा उन पर हत्या के मामले भी दर्ज है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.