देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें आज शाम दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को दो दिनों से बुखार और कमजोरी की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें आज शाम 6 बजे के करीब एम्स में भर्ती कराया गया।
Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh admitted to All India Institute of Medical Sciences, Delhi
— ANI (@ANI) October 13, 2021
(file photo) pic.twitter.com/SAm5NOpeiF
खबरों के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह को पिछले दो दिन से हल्का बुखार था। ऐसे में उन्हें बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो टावर में डॉक्टर नीतीश नायक की देखरेख में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कुछ जरूरी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अप्रैल में कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ दिन इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।
हालांकि, उससे पहले पिछले साल मई में भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय भी कुछ दिन इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे। उस समय भी उनका इलाज डॉ. नीतीश नायक की देख-रेख में हुआ था।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply