आपको अधिक गुस्सा आता है? अगर हाँ, तो ऐसे करें कंट्रोल

आपको अधिक गुस्सा आता है? अगर हाँ, तो ऐसे करें कंट्रोल

गुस्सा एक ऐसी चीज है जो आपके रिश्ते और सेहत दोनों को खराब करता है। गुस्सा अक्सर हमारे आपसी रिश्तों को खत्म कर देता है। हम जिससे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसी से गुस्से में आकर नफरत करने लगते हैं। जैसे कि हमारा परिवार, जीवन साथी और दोस्त वगैरह। लेकिन सवाल ये है कि क्या गुस्सा कम करने का को उपाय है? जी हाँ, ऐसा है। आज हम आपको गुस्सा करने के बारे में बताएंगे।

कभी-कभी हम किसी चीज से इतनी अधिक प्रभावित हो जाते हैं कि हम अपना नियंत्रण खो देते हैं। जिसके चलते बहुत अधिक गुस्सा करते हैं। आप गुस्सा कम करने का उपाय करके अपने रिश्ते और सेहत दोनों पर बचा सकते हैं।

एक ऐसा करना भी कला है जो बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। इस कला के जरिए अपने रिश्ते और सेहत को बेहतर कर सकते हैं। आप अपने बढ़ते गुस्से को काबू में करने के लिए ये आसान घरेलु उपाय कर सकते हैं।

गुस्सा आपको अधिक आता है? अगर हाँ तो ये हैं कम करने का सबसे बेहतर उपाय

ये भी पढ़ें: क्या आप अचार खाने के ये फायदे जानते हैं?

गुस्सा कम करने के उपाय

गिनती गिने: जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है और वो उसे कम करने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो उन्हें चाहिए कि वो ठंडे पानी का सेवन करें। इसके साथ ही जब उन्हें गुस्सा आने लगे तो वो अपनी उंगलियों पर गिनती गिनना शुरू कर दें। यह एक बहुत पुरानी तरकीब है, जो बेहत कारगर भी है। अगर आपको गिस्सा आता है तो आपको इसे एक बार जरूर आजमाकर देखना चाहिए। इसके अलावा आप हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाकर आप बहुत आसानी से अपने मन को शांत रख सकते हैं।

प्राणायाम और मेडिटेशन: अगर आप अपना गुस्सा कम करने चाहते हैं तो रोज सुबह उठकर प्राणायाम और मेडिटेशन करें। इससे आपका दिमाग और स्वास्थ्य दोनों ठीक रहेगा। प्राणायाम और मेडिटेशन करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है। अगर आप बहुत खराब परिस्थितियों में हैं और आपका मन शांत नहीं हो पा रहा है तो ऐसा करने से आपका गुस्स काबू में आ जाएगा।

गुस्सा आपको अधिक आता है? अगर हाँ तो ये हैं कम करने का सबसे बेहतर उपाय

ये भी पढ़ें: सोने का सबसे सही तरीका क्या है? जानें गलत सोने का नुकसान

संगीत सुने: संगीत का सहारे भी गुस्से को काबू में किया जा सकता है। संगीत हमारी भावनाओं को प्रेरित करता है। अकेला होने पर जब भी आपको किसी भी बात को लेकर गुस्सा आए तो ईयरबड्स लगाकर अपने मनपसंद संगीत जरूर सुने। ऐसा करने से आपका गुस्सा कम होने लगेगा।

भरपूर नींद लें: गुस्सा आने का मूल कारण है जीवन में तनाव का बहुत अधिक बढ़ जाना। गुस्से का सीधा संबंध तनाव से है। इसलिए बहुत जरूर है आप नींद पूरी लें। आपकी सेहत और आपके दिमाग को नींद शांत रखने में मदद करता है। अगर आप नींद कम लेते हैं तो ये तनाव के साथ-साथ मानसिक और शारिरीक कमजोरी लाता है। जब इंसान पूरी औऱ गहरी नींद लेता है तब उसका मन फ्रेश महसूस करता है। यह गुस्से को कमा करने के उपाय में बहुत कारगर साबित हो सकता है।

गुस्सा आपको अधिक आता है? अगर हाँ तो ये हैं कम करने का सबसे बेहतर उपाय

टहलने निकलें: गुस्सा का आना स्वभाविक प्रक्रिया है। पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना सही चीज नहीं है। यह आपके सभी तरह के रिश्तों को खराब करता है। अगर आपको गुस्सा आने लगे तो तुरंत बाहर टहलने के लिए निकल जाएं। ये आपके लिए सबसे बेहतर उपायों में से एक है। किसी दोस्त के घर चले जाना या उससे फोन पर बातें करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उससे आपने दिल की बात बताकर अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं। ऐसा करके आपका ध्यान किसी दूसरी वस्तु पर जाएगा और अपना गुस्सा कम हो जाएगा। गुस्से को कम करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका ध्यान दूसरे विषय पर जाए।

ये भी पढ़ें: आम आदमी में बहुत सामान्य दिखने वाले ये लक्षण हैं कैंसर होने की निशानी

लम्बी-लम्बी साँस लें: गुस्सा काम करने के उपायों में लम्बी साँस लेनी भी शामिल है। आपको जब भी बहुत तेज गुस्सा आए, तो तुरंत ही लंबी और गहरी सांसे लेना शुरू कर दें। इससे आपके दिमाग को अधिक-से-अधिक सोचने का मौका मिलेगा। बोलने से पहले अगर आप सोच-समझकर बोलेंगे तो जाहिर है आप संतुलित और व्यवहारिक बोलेंगे। यह आपके किसी भी रिश्ते को खराब नहीं होने देगा। वैसे भी गहरी साँसे लेना एक बहुत ही बढ़िया आदत है जो शरीर के लिए अच्छी मानी जाती है।

नोट: अगर इन उपायों से भी आपका गुस्सा कम नहीं होता तो आपको इस संबंध में अपने चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.