ब्रोकली सूप कैसे बनता है मालूम है? नहीं जानते तो क्लिक करें और रेसिपी जानें

ब्रोकली सूप कैसे बनता है मालूम है? नहीं जानते तो क्लिक करें और रेसिपी जानें

ब्रोकली हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए और सी जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है।

यही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान भी इसका सेवन लाभदायक माना जाता है। इतना फायदेमंद होने के बावजूद लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते। खासकर बच्चे। अगर ऐसा ही आपके घर पर भी होता है तो आप बनाएं ब्रोकली का सूप। बच्चों को खूब पसन्द आएगा। तो बिना देरी किये जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: कुछ लजीज खाना है तो बनाएं स्पेशल शामी कबाब, जानें बनाने की रेसिपी

बनाने की सामग्री

  • ब्रोकली – 250 ग्राम
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 2 कली बारीक कटा हुआ
  • मिक्स्ड हर्ब – 1/4 चम्मच
  • जायफल पाउडर – 1 चुटकी
  • वेजिटेबल स्टॉक – 2 कप
  • दूध फुल क्रीम – 2 कप
  • मैदा – 2 चम्मच
  • मक्खन – 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
ब्रोकली सूप कैसे बनता है मालूम है? नहीं जानते तो क्लिक करें और रेसिपी जानें

ये भी पढ़ें: अगर आप कुछ अलग डेजर्ट रेसिपी की खोज में हैं तो बनाएं गाजर की बर्फी

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसे अच्छे से धो लें।

स्टेप 2: अब एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गैस पर चढ़ा दें। फिर इसमें कटे हुए ब्रोकली को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल दें।

स्टेप 3: इसके बाद गैस पर एक पैन चढ़ा लें। पैन गर्म हो जाए तो उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डाल दें। इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भुने।

स्टेप 4: अब इसमें मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूने। फिर इसमें ब्रोकोली डालें। और इन सब को अच्छे से मिलाएं। 2 मिनट बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और अच्छे से चला कर ढंक देंगे। अब इसे 10 मिनट पकने के लिए छोड़ देंगे।

स्टेप 5: जब तक ये पकता है तब तक आप दूध गरम कर लें। और जब सूप का मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।

स्टेप 6: अब इस मिश्रण को दूध में मिला दें और अच्छे से चलाएं। और धीमी आंच पर चढ़ा रहने दें। इसके बाद इस सूप में मिक्सहर्ब्स डालें। जब सूप गरम हो जाए तब इसमें नमक डाल दें। साथ ही काली मिर्च और जायफल पाउडर भी डाल दें और सभी को चलाएं।

बस तैयार है ब्रोकली सूप। इसे गरमा-गरम सर्व करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.